-->
Bareilly News: गणपति महोत्सव 2025 राजेन्द्रनगर में टी- सीरिज भजन गायिका अर्पणा मिश्रा ने मचायी धूम।

Bareilly News: गणपति महोत्सव 2025 राजेन्द्रनगर में टी- सीरिज भजन गायिका अर्पणा मिश्रा ने मचायी धूम।




बरेली रूबरू बरेली। गणपति महोत्सव 2025 राजेन्द्र नगर के राजा के कार्यक्रम के तीसरे सांस्कृतिक कार्यक्रम में टी- सीरिज भजन गायिका अनंत व अर्पणा मिश्रा ने धूम मचायी। 
छोटे बच्चों का एरोबिक योग डांस की सुंदर प्रस्तुति दी।

राजेंदनगर में कार्यक्रम के तीसरे दिन बरेली के विभिन्न क्षेत्रो से आये सांस्कृतिक ग्रुप प्रस्तुति से कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ जिनके द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी गयी। 

कलाकारो द्वारा माता काली की झॉकी का बहुत सुन्दर मंचन कया गया। कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण प्रसिद्ध टी- सीरिज भजन गायिका अर्पणा मिश्रा व अनंत मिश्रा के द्वारा श्रोतागणो को अपने भजनो से मन्त्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर डॉ उमेश गौतम ने कलाकारो को पुरुस्कार वितरण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ उमेश गौतम ने कहा कि राजेन्द्र नगर के राजा का कार्यक्रम अब बरेली की पहचान बन चुका है। 


कार्यक्रम में बिशिष्ट अथिति श्रीमती श्रुति गंगबार भी उपस्थित रही। समिति के सयोजक अभय सिंह भटनागर ने बताया कि देर रात तक पूरे कार्यकम दौरान शील चौराहा खचाखच भरा रहा।

और भक्तगण गणपति बप्पा के जयगोष के नारे लगाते रहे। कार्यक्रम में शहीद पंकज अरोरा के माता पिता, सतीश कातिव, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, मीना भटनागर, रोहित राकेश, अपील श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे। 


कार्यक्रम के चतुर्थ दिन शनिवार को सांय 7 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों के द्वारा प्रस्तुति के उपरान्त नईदिल्ली से पधार रहे प्रख्यात एवं भजन गायक श्री डी. के.राजा द्वारा एक शाम गणपति के नाम होंगी व उसके पश्चात महाआरती होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार वन एंव पर्यावरण मंत्री होगें। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: गणपति महोत्सव 2025 राजेन्द्रनगर में टी- सीरिज भजन गायिका अर्पणा मिश्रा ने मचायी धूम।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article