-->
Bareilly News: कारगिल बीर सूबेदार नायक पी. बी. एस. नेगी को किया सम्मानित।

Bareilly News: कारगिल बीर सूबेदार नायक पी. बी. एस. नेगी को किया सम्मानित।



बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आजादी के दीवाने कार्यक्रम में कारगिल विजय युद्ध में तिरंगा फहराकर लौटे सूबेदार पी. बी. एस. नेगी को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इं. के. बी. अग्रवाल, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव प्रदीप मधवार, मुकेश सक्सेना ने प्रदान किया।    
                               

रोटरी भवन में मधु वर्मा ने मां शारदे की वंदना प्रस्तुत करके कार्यक्रम का प्रारंभ किया। 
प्रीति सक्सेना, शकुन सक्सेना, अरुणा सिन्हा, असित रंजन, शोभा सक्सेना, नीरज टंडन, सुधीर मोहन, जितेंद्र सक्सेना, डॉ. निधि मिश्रा ने देशभक्ति के सुंदर गीत प्रस्तुत किये। सुरेश बाबू मिश्रा, निर्भय सक्सेना, प्रकाश चंद्र सक्सेना, कर्नल पंकज अग्रवाल, प्रणव गौतम, राजेश सक्सेना, अनिल सक्सेना, अखिलेश सक्सेना, सुनील शर्मा, उमेश गुप्ता, सतेंद्र सक्सेना आदि  उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: कारगिल बीर सूबेदार नायक पी. बी. एस. नेगी को किया सम्मानित।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article