Bareilly News: राष्ट्र प्रेम का संचार करता है वंदे मातरम् : डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा।
बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत बरेली के तत्वाधान में वंदे मातरम गीत की 150 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में एक विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डॉ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा के वंदे मातरम आज भी देशवासियों के हृदय में देश प्रेम की भावना का संचार करता है ।इस गीत ने देश की आजादी में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । वंदे मातरम गीत गाते - गाते देश के लाखों नौजवान फांसी के फंदे पर झूल गए । क्रांतिकारियों का यह गीत ध्येय गीत बन गया था ।
शील ग्रुप के सिटी ऑफिस में हुई गोष्ठी का विषय रहा "स्वतंत्रता आंदोलन में वंदे मातरम् की भूमिका" पर डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने वंदे मातरम गीत के उद्भव उसकी पृष्ठभूमि और इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला ।
उन्होंने कहा वंदे मातरम गीत वंकिम चंद्र चटर्जी के प्रसिद्ध उपन्यास आनंद मठ से लिया गया है ।
डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने कहा - वंदे मातरम गीत नहीं है वंदे मातरम् वंदन है । वीरों द्वारा भारत मांँ का यह शत-शत अभिनंदन है ।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो के ए वार्ष्णेय ने कहा कि वंदे मातरम गीत वर्तमान समय में भी बहुत प्रासंगिक है और हमें इस गीत को इस शताब्दी वर्ष में जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए । छात्र हमारे भावी नागरिक हैं इसलिए साहित्य परिषद छात्रों के मध्य कार्यक्रम कर वंदे मातरम गीत की अलख जगाने का प्रयास करेगी ।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने प्रांतीय ने प्रोफेसर के ए वार्ष्णेय को प्रांतीय संरक्षक मनोनीत किया । उन्होने इफको आंवला के उप प्रबंधक अतुल मिश्रा को प्रांतीय संगठन मन्त्री का दायित्व सौंपा ।
बरिष्ठ जनपदीय उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना को प्रांतीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया । इन सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए तथा उनका माल्यार्पण कर और अंगबस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।
जनपद अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए गंगाराम पाल को जनपदीय कोषाध्यक्ष, प्रवीण शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रमोद मिश्रा तथा संजीव शंंखधार को जनपदीय संयुक्त मंत्री मनोनीत किया ।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के रीवा मध्य प्रदेश में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन में बरेली से जाने वाले सभी साहित्यकारों को माल्यार्पण कर और अंग वस्त्र उढ़ाकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में विमलेश चंद्र दीक्षित उमेश चंद्र गुप्ता प्रवीण कुमार शर्मा, डॉ रवि प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, रितेश साहनी, डॉ अखिलेश गुप्ता, संजीव शंखधार गंगाराम पाल, अनुराग उपाध्याय और प्रमोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जनपदीय संरक्षक प्रोफेसर के ए वार्ष्णेय के द्वारा की गई । गोष्ठी का सफल संचालन जनपदीय अध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार शर्मा ने किया ।
कार्यक्रम के अंत में जनपदीय मंत्री विमलेश चंद्र दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया । निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: राष्ट्र प्रेम का संचार करता है वंदे मातरम् : डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा।"
एक टिप्पणी भेजें