-->
उपजा प्रेस क्लब का 41 वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया

उपजा प्रेस क्लब का 41 वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया


बरेली रूबरू बरेली। उपजा प्रेस क्लब में हुए 41वें स्थापना दिवस पर बोलते हुए कहा गया कि मीडिया को समाज की बात को प्रमुखता से उठाकर उन समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक निरंतर का लिखना होगा ताकि सभी को चौथे स्तंभ की ताकत का अहसास होता रहे। 

मीडिया से जुड़े सभी साथियों को संकल्प लेना है कि समाज के सामने इस चौथे स्तंभ को मजबूती के साथ पेश करेंगे। इस बात का सभी संकल्प लें। इस अवसर पर केक भी काटा गया।


उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना ने कहा कि उपजा प्रेस क्लब को और ताकत देने के लिए सभी को अपने अपने स्तर से प्रयास करने होंगे। डॉक्टरों एवं अन्य संस्था की कार्यप्रणाली से भी सीखने की जरूरत है।


 उन्होंने कहा कि उपजा प्रेस क्लब का पिछले 41 वर्षों का हमारे सामने बहुत ही संघर्ष पूर्ण इतिहास है और उपलब्धियां भी हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने उपजा की स्थापना एवं बरेली में उपजा प्रेस क्लब की स्थापना के संघर्ष पर प्रकाश डाला और कहा कि डॉ पवन सक्सेना के नेतृत्व में वर्तमान में 41 वर्ष के सफर में सभी पत्रकारों का इसमें सहयोग रहा। 

उन्होंने कहा कि बीच-बीच में समस्याएं आती रहीं जाती रहीं। उपजा प्रेस क्लब ने 1985 से लेकर आज तक तमाम समस्याएं आई और चली गईं लेकिन हमें सब पत्रकारों का सहयोग मिला। महामंत्री मुकेश तिवारी ने उपजा प्रेस क्लब की आर्थिक मजबूती पर जोर दिया ताकि यह और मजबूत संस्था बने। 


अनूप मिश्रा ने पत्रकारों का सेमिनार कराने पर जोर दिया। नीरज आनंद ने कहा कि सभी साथी अगर इसे भी घर की भांति समझें तो बहुत सुधार हो जाएगा। धर्मेंद्र रस्तोगी ने कहा कि डॉ पवन सक्सेना के कार्यकाल में उपजा प्रेस क्लब में काफी तरक्की हुई है और इस 41 वे स्थापना दिवस पर उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। 

पुत्तन सक्सेना ने सभी पत्रकार साथियों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।
कोषाध्यक्ष लिटिल गुप्ता ने कहा कि बरेली के स्थानीय पत्रकार एकजुट रहें। तो कोष भी बढ़ जाएगा। वीरेंद्र कुमार अटल ने भी अपनी बात रखते हुए हर सहयोग की बात कही। 


इस अवसर पर संजय श्रीवास्तव, विजय सिंह, अशोक शर्मा लोटा, ठाकुर शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, विवेक मिश्रा, प्रदीप सक्सेना, अजय मिश्रा, संजीव यादव, शशांक, आदि उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर हर्ष मनाया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "उपजा प्रेस क्लब का 41 वा स्थापना दिवस केक काटकर मनाया"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article