बरेली में धूमधाम से निकली 74वीं भगवान नरसिंह शोभा यात्रा, नाथनगरी जलाभिषेक समिति ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत।
बरेली रूबरू बरेली। होली के पावन अवसर पर बरेली में भगवान नरसिंह की 74वीं भव्य शोभा यात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में धूमधाम से निकाली गई।
पूरे शहर में भक्तिभाव की अनोखी छटा देखने को मिली। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर भव्य स्वागत किया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
सामाजिक संगठन नाथनगरी बरेली जलाभिषेक समिति ने आयोजित शोभा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया शहरभर से हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान “नाथ नगरी बरेली” और भगवान नरसिंह के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। भक्तों का उत्साह और आस्था देखते ही बन रही थी।
मंगलवार को निकली इस शोभा यात्रा की विशेष आकर्षण 12 मनमोहक झांकियां रहीं, जिन्हें बेहद सुंदर ढंग से सजाया गया था। इसके साथ ही भगवान नरसिंह के तीन दिव्य स्वरूपों के सिंहासन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। यात्रा में चार पानी की गाड़ियां और आधुनिक साउंड सिस्टम से सुसज्जित वाहन भी शामिल रहे, जिनके साथ भगवान का भव्य नगर भ्रमण कराया गया।
शोभा यात्रा
चाहबाई, कुल्हाड़ी पीर, कुतुब खाना, पुराना रोडवेज, बरेली कॉलेज, कालीबाड़ी, शाहमतगंज, साहू गोपीनाथ, मटकी चौकी, शिवाजीमार्ग, होते हुए विभिन्न
मार्ग से गुजरी, वहां श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कोतवाली क्षेत्र में भी भक्तों ने फूल बरसाकर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया। इस दौरान पूरा मार्ग भक्तों की भीड़ और जयकारों से भरा रहा।
पुष्प वर्षा कार्यक्रम में अध्यक्ष बृजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, मनोज देवल, अनूप अग्रवाल, रोहित धर्मेश अग्रवाल, रोहित पंकज देवल अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, कपिल गुप्ता, तीरथ राम, प्रवीण अग्रवाल, तुषार गुप्ता, रामसनेही शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं आयोजन में समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल, सचिव नीरू अग्रवाल, संगठन मंत्री गोविंद पटवा, रामौतार पटवा, गौतम देवल, पंकज देवल (मीडिया प्रभारी), अलंकार सक्सेना, कमल कनौजिया, विकास अग्रवाल, प्रशांत सिंह, निखिल जी एवं मोहित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। प्रशासनिक व्यवस्था और समिति के बेहतर प्रबंधन के चलते शोभा यात्रा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न हुई।
#Bareilly #NarsinghShobhaYatra #NathNagriBareilly #BhagwanNarsingh #BareillyNews #ReligiousEvent #UPNews #HoliSpecial
0 Response to "बरेली में धूमधाम से निकली 74वीं भगवान नरसिंह शोभा यात्रा, नाथनगरी जलाभिषेक समिति ने पुष्पवर्षा कर किया भव्य स्वागत।"
एक टिप्पणी भेजें