-->
होली उत्सव में बही गीतों की बयार, होली विशेषांक का विमोचन

होली उत्सव में बही गीतों की बयार, होली विशेषांक का विमोचन


बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में होली उत्सव एवं रंगारंग कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने होली के गीत, भजन और कविताओं की जोरदार प्रस्तुति दी । 

होली के मोहक गीतों पर महिलाओं और पुरुषों ने नृत्य भी किया। मानव दर्पण के होली विशेषांक का अतिथियों ने विमोचन किया। दुनिया में शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की गई। रोटरी भवन में क्लब के प्रकाश सक्सेना ने लोगों को होली के प्रसंग एवं गीतों से गुदगुदाया। 

रीता सक्सेना के गीत मत मारो श्याम पिचकारी की प्रस्तुति ने लोगों को खूब गुदगुदाया। इनके अतिरिक्त बेबी शर्मा के गीत को सराहा गया। प्रीति सक्सेना, शोभा सक्सेना, मुकेश, सरला चौधरी, इं. ए. एल.गुप्ता, मंजू सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अरुणा सिन्हा, सुधीर मोहन, सत्येन्द्र सक्सेना, शकुन सक्सेना, नीरज टंडन, नीतू, उषा, नेहा अग्रवाल, जितेंद्र सक्सेना, मंजू लता, सुधीर मोहन, मीरा ने होली के गीतों की जोरदार प्रस्तुति देकर वातावरण आनंदमय कर दिया। 

सभी का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। फूलों की होली भी खेली गई। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और प्रकाश चंद्र सक्सेना ने किया।


खासतौर से मौजूद लोगों में सत्येन्द्र सक्सेना, डा. अतुल वर्मा, निर्भय सक्सेना, श्रीमती मधुरिमा सक्सेना, डी डी शर्मा, हर्ष अग्रवाल, राजीव सक्सेना, विजय कपूर, ब्रजेश सक्सेना आदि मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "होली उत्सव में बही गीतों की बयार, होली विशेषांक का विमोचन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article