-->
Barellly news: ईद-उल-अज़हा 28 मई को, खुले में कुर्बानी न करें: फरमान मियां की अहम अपील

Barellly news: ईद-उल-अज़हा 28 मई को, खुले में कुर्बानी न करें: फरमान मियां की अहम अपील


बरेली रूबरू बरेली: दरगाह आला हज़रत का 107 वर्ष पुराने संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन खान (फरमान मियां) ने ईद-उल-अज़हा को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 


उन्होंने बताया कि इस वर्ष देशभर में ईद-उल-अज़हा 28 मई, गुरुवार को मनाई जाएगी। इस दिन सुबह 6 बजे से 10:30 बजे तक ईद की नमाज़ अदा की जाएगी, जिसके बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी का यह अमल तीन दिनों तक जारी रहेगा, जो 28 मई सूर्योदय से शुरू होकर 30 मई सूर्यास्त तक चलेगा। यह त्योहार हज़रत इब्राहीम अलैहिस्सलाम और हज़रत इस्माइल अलैहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है और हर साहिब-ए-निसाब मुसलमान पर कुर्बानी वाजिब है।

फरमान मियां ने खास तौर पर अपील की कि कुर्बानी खुले या सार्वजनिक स्थानों पर बिल्कुल न करें, बल्कि बंद और निर्धारित स्थानों पर ही करें।और सब से खास हिदायत प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी भी हाल में ना की जाए जानवरों के अपशिष्ट पदार्थों को गड्ढा खोदकर जमीन में दफन किया जाए और इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि खून नालियों या सड़कों पर न बहे।

इसके अलावा उन्होंने लोगों से अपील की कि जानवरों की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा न करें और अपने हमवतन भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे और सौहार्द को बनाए रखें।


उन्होंने बताया कि इस्लामी माह ज़िलहिज्जा की 10, 11 और 12 तारीखें कुर्बानी के लिए निर्धारित हैं। छोटे जानवर (भेड़, बकरा, दुम्बा) एक व्यक्ति की ओर से किए जाते हैं, जबकि बड़े जानवर में अधिकतम सात लोग हिस्सेदारी कर सकते हैं।



0 Response to "Barellly news: ईद-उल-अज़हा 28 मई को, खुले में कुर्बानी न करें: फरमान मियां की अहम अपील"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article