-->
उर्स-ए-रज़वी:दरगाह की ओर से लगेगा दो दिवसीय मेगा हेल्थ शिविर।पौधे वितरण और पौधारोपण भी किया जाएगा।

उर्स-ए-रज़वी:दरगाह की ओर से लगेगा दो दिवसीय मेगा हेल्थ शिविर।पौधे वितरण और पौधारोपण भी किया जाएगा।

रहबर अंसारी
बरेली रूबरू बरेली,उर्स-ए-रज़वी में जहां एक तरफ तमाम मज़हबी(धार्मिक) कार्यक्रम सम्पन्न होगे वहीं दूसरी तरफ सामाजिक कार्य भी किए जाएंगे। ताकि समाज का हर वर्ग इसका लाभ उठा सके। दरगाह आला हज़रत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी(अहसन मियां) की सरपरस्ती में दो दिवसीय मेगा हेल्थ शिविर लगाया जाएगा। शिविर में परामर्श के साथ मुफ्त ऑपरेशन,मुफ़्त ईसीजी,मुफ्त खून की जांचें व मुफ्त दवाइयाँ वितरित की जाएगी। साथ ही शहर के विभिन्न हिस्सों में पौधारोपण के साथ पौधे वितरण भी किये जायेंगे। 


    

दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि 

पहला शिविर मदरसा मंज़र-ए-इस्लाम दरगाह आला हज़रत पर कल 30 जुलाई जुमेरात(गुरुवार) को दोपहर 02 बजे से शाम 06 बजे तक लगेगा।

जिसमें श्री गांगा चरण आर्यवर्धन अस्पताल के न्यूरो सर्जन डॉक्टर शकील अहमद(दिमाग,रीढ़,नस रोग विशेषज्ञ),वरिष्ठ फिजिशियन डॉक्टर मोहम्मद अकीक(एमडी,मेडिसिन),डॉक्टर रियाज़ अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में परामर्श के साथ मुफ्त शुगर व ईसीजी की जांच होगी। 


दूसरा बड़ा मेगा हेल्थ शिविर 02 अगस्त रविवार को सुबह 10 बजे से 01 बजे तक बाकर गंज हुसैन बाग के पास हसीन मियां शादी हाल में मरकज़-ए-अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से लगेगा।* शिविर का उद्धघाटन सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन मियां व मरकज़ ए अहले सुन्नत वेलफेयर ट्रस्ट के सदर अल्हाज मोहसिन हसन खान संयुक्त रूप से करेंगे। 

शिविर में डॉक्टर संजीव कुमार(शुगर,थायरॉयड व गंभीर रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर अक्षत बॉस(नेत्र सर्जन),डॉक्टर उवैस अहमद(फिजिशियन),डॉक्टर पवन शर्मा(दंत रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर अनीता शर्मा(स्त्री रोग विशेषज्ञ),डॉक्टर मोहम्मद अफ़रोज़ (फिजियोथैरेपिस्ट),जितेंद्र सिंह(नेत्र परीक्षक) अपनी सेवाएं देंगे। शिविर में ऐसे मरीज़ जिनका पथरी,हार्निया,बच्चेदानी,हड्डी आदि का ऑपरेशन होना है उनके पास आयुष्मान है तो आयुष्मान द्वारा और जिनके पास आयुष्मान कार्ड नहीं है वो लोग आर्थिक तंगी की वजह से ऑपरेशन नहीं करा पा रहे है उनका ऑपरेशन दरगाह की ओर से मुफ्त मिनी बाईपास स्थित फैय्याज हॉस्पिटल में डॉक्टर महेश चंद्रा(सर्जन) द्वारा अलग-अलग तिथियों में कराए जायेंगे। इसी तरह जिन लोगों को मोतियाबिंद होगा उनके ऑपरेशन राजेंद्र नगर स्थित कैलाश आई लेज़र हॉस्टिपल में डॉक्टर अक्षत बॉस द्वारा कराए जायेंगे। 
     

इसके अलावा शिविर में मुफ्त थायराइड प्रोफ़ाइल(T3,T4,TSH),कैल्शियम,कोलेस्ट्रॉल,यूरिक एसिड,शुगर,हिमोग्लोबिन(शरीर में खून की मात्रा) आदि की जांच भी मुफ्त की जाएगी। शिविर में किसी तरह का कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं रखा गया है। सभी सुविधाएं मुफ्त रहेगी। शिविर के संबंध में अधिक जानकारी के लिए 9897556434 नासिर कुरैशी या 8630289830 शाहनवाज खान से सम्पर्क कर सकते है।

0 Response to "उर्स-ए-रज़वी:दरगाह की ओर से लगेगा दो दिवसीय मेगा हेल्थ शिविर।पौधे वितरण और पौधारोपण भी किया जाएगा।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article