-->
बरेली में कांग्रेस का मजबूत, सक्रिय और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा तैयार होगा : रामोला

बरेली में कांग्रेस का मजबूत, सक्रिय और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा तैयार होगा : रामोला

बरेली रूबरू बरेली। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से संवाद में संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार साझा किए।  

जयेंद्र रामोला ने कहा कि बरेली में एक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा जल्द तैयार किया जाएगा।                 

स्टेशन रोड स्थित होटल में अजय शुक्ला द्वारा कराई गई कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जयेंद्र रामोला, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक हाजी इकराम कुरैशी तथा प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक अनुप वर्मा उपस्थित रहे।

            
 इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षकों हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन हमेशा से मजबूत, व्यापक और प्रभावशाली रहा है। संगठन के मामले में कांग्रेस का ढांचा आज भी भाजपा से बेहतर और प्रशंसनीय है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को जन- जन तक पहुंचाया जाएगा।

कांग्रेस पर्यवेक्षक जयेंद्र रामोला ने कहा कि वह बरेली में जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों और संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान को पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से मिले सुझावों और उनके विचारों को संगठन निर्माण में महत्व दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जल्द ही बरेली में एक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।

बैठक के आयोजक अजय शुक्ला ने कहा कि उन्होंने लंबे समय से कांग्रेस संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य किया है। प्रदेश महासचिव, महानगर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पार्टी की सेवा की है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रति उनका समर्पण कभी कम नहीं हुआ। सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में भी चाहे इंडस्ट्री एसोसिएशन की बैठकें हों, सामाजिक गतिविधियां हों या उद्योग जगत से जुड़े कार्यक्रम, उन्होंने हमेशा कांग्रेस का झंडा बुलंद रखा है।

उन्होंने कहा कि संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से कांग्रेस को बरेली में और मजबूत बनाया जाएगा।

बैठक का संचालन महेश पंडित ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पश्चिमी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, असलम चौधरी, पीरजादा, फिरोज खान, अफसार खान, अयान खान, तबेश, सादिक अंसारी, मुन्ना सभासद, फहीम खान, आबिद, मुस्ताक अंसारी, राजेश दीक्षित, लालू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली में कांग्रेस का मजबूत, सक्रिय और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा तैयार होगा : रामोला "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article