-->
विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा

विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा


बरेली रूबरू बरेली। नशा मुक्त भारत अभियान एवं मिशन स्पंदन के अंतर्गत ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा चलाए जा रहे “नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान” के तहत तीन विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि नशे से दूर रहना स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति, उज्ज्वल भविष्य, मजबूत एवं सुरक्षित परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए आवश्यक है। 
 इस अभियान का लक्ष्य 10 करोड़ प्रतिज्ञाओं का है, जो 6 से 20 अगस्त, 2026 तक पूरे भारत में चलाया जा रहा है।


ब्रह्माकुमारी नीता दीदी, पारुल दीदी, जया बहन, लवली बहन, अंजली बहन एवं महेश भाई, डॉ रामकुमार भाई, अशोक भाई, पीयूष भाई की टीम ने मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, ब्रज लोक सरस्वती विद्या मंदिर तथा रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पहुंचकर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों के समक्ष विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और नशा मुक्त जीवन के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों से नशे से स्वयं दूर रहने तथा अपने परिवार और मित्रों को भी नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेते हुए नशा मुक्ति प्रतिज्ञा की। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यो को संस्था की ओर से प्रमाण पत्र ( सर्टिफिकेट) प्रदान किए गए।


कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से बचने और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "विद्यालयों में विद्यार्थियों को दिलाई नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article