Bareilly News: अन्नकूट पर हुई गोवर्धन की पूजा, मंदिरों में हुए भजन, सजाई रंगोली
बरेली रूबरू बरेली। गोवर्धन पूजा व अन्नकूट पर घर में महिलाओं ने गोबर से आकृति बनाकर पूजा की। महानगर के कई मंदिरों में रंगोली एवं गोबर से बने गोवर्धन की पूजा हुई ।
मंदिरों पर भजन कीर्तन के बाद प्रसादी का वितरण हुआ जिसमें कढ़ी चावल का विशेष भोग लगाया गया। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, उत्तर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, विधायक संजीव कुमार अग्रवाल ने भी गोवर्धन की पूजा अर्चना की।
कृष्ण लीला स्थल पर आरती के बाद भगवान कृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को उठाने की कथा के बारे में बताया गया। विजय कृष्ण गोयल, विक्रम अग्रवाल, योगेश मिश्रा, अनिल गुप्ताआदि ने छप्पन भोग का प्रसाद बांटा।
महामहिम संतोष कुमार गंगवार, डॉ अरुण कुमार, अर्बन बैंक चेयरमैन श्रुति गंगवार आदि ने कढ़ी चावल प्रसाद ग्रहण किया।
बड़ाबाग हनुमान मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिर को फूल से सजाया गया। भक्तों ने संकीर्तन किया। पुजारी ने 56 भोग का प्रसाद ठाकुरजी को लगाया ।
इस अवसर पर विधायक संजीव अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, नरेंद्र सेठी, अनिल सक्सेना, पंडित राम गोपाल मिश्रा, जितेंद्र रस्तोगी आदि ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। बाबा त्रिवटी नाथ मंदिर में राज्यपाल संतोष गंगवार, डॉ अरुण कुमार, संजीव अग्रवाल का प्रताप चंद्र सेठ, मेहरा जी, संजीव ओतार, गोयल आदि उपस्थित रहे । मॉडल टाउन में हरि मंदिर अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, रवि छाबड़ा, अश्वनी ओबेरॉय, गोविंद तनेजा आदि मौजूद रहे।
चौबे जी की गली में कमल चतुर्वेदी के मंदिर में डॉ अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक पप्पू भरतौल, संजय अग्रवाल संजू, पुष्पेंदु शर्मा आदि उपस्थित रहे।
तुलसी मठ पर बीजेपी सांसद छत्रपाल गंगवार का स्वागत महंत नीरज नयन दास ने किया। मंदिर में बनाई गई रंगोली को भक्तों ने सराहा। साईं मंदिर श्यामगंज में अन्नकूट महोत्सव व छप्पन भोग कार्यक्रम की शुरुआत आरती और कीर्तन के साथ हुई।
मंदिर के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने आगंतुकों कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, अधीर सक्सेना आदि को प्रसाद ग्रहण कराया ।
श्री राधा कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में भी अन्नकूट पर भगवान को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया।
बमनपुरी श्री नृसिंह मंदिर में अन्नकूट महोत्सव पर सुबह गोवर्धन जी की पूजा-अर्चना शुरू हुई और आरती उतारी गई। इसके बाद भंडारा में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: अन्नकूट पर हुई गोवर्धन की पूजा, मंदिरों में हुए भजन, सजाई रंगोली"
एक टिप्पणी भेजें