-->
Bareilly news : अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति चित्रगुप्त जयंती पर हुआ कलम दवात का पूजन।

Bareilly news : अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति चित्रगुप्त जयंती पर हुआ कलम दवात का पूजन।



बरेली रूबरू बरेली। अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति एवं सर्व समाज के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त जयंती यम द्वितीया पर कायस्थ समाज ने चित्रगुप्त चौक कलम दवात स्थल पर एवं चित्रगुप्त मंदिर में विधि विधान से कलम का पूजन कर आरती की और चित्रगुप्त जी की जय का उदघोष किया। 

ऑल इंडिया रिथल फॉर कल्वरल एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी, मां गंगा बचाओं वेलफेयर सोसाइटी, महिला कल्याण समिति ने भी भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन कर आरती की। 


विश्वनाथ मंदिर के प्रांगण में चित्रगुप्त जी का पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, गुलशन आनंद, रजनीश सक्सेना, निर्भय सक्सेना आदि ने चित्रगुप्त जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं सैकड़ों दीप प्रज्वलन कर किया गया। अंत में महाआरती एवं प्रसाद वितरण हुआ।
इस अवसर पर वीरेन्द्र प्रसाद खंडेलवाल, डॉ. राम कुमार आर्य, मनीष रस्तोगी, अंकुर सक्सेना, संजीव सक्सेना, प्रभु दयाल शर्मा, विनीश अरोरा, सचिन श्याम भारतीय, आरव सक्सेना अंशु, आशीष प्रधान, प्रदीप सक्सेना, श्रीमती मधुरिमा सक्सेना आदि उपस्थित रही।



श्री चित्रगुप्त सेवा समिति ने कोहाडापीर स्थित श्री चित्रगुप्त चौक पर स्थापित कलम दवात पर सामूहिक रूप से हवन एवं कलम का पूजन कर समस्त मानव जाति के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम आयोजक अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश युवाध्यक्ष एवं पार्षद गौरव सक्सेना ने बताया कि संपूर्ण ब्रह्मांड के समस्त प्राणियों के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त और उनके प्रतीक चिन्ह कलम दवात के पूजन का कायस्थ समाज में विशेष महत्व है। 


कायस्थ समाज दीपावली के दिन कलम से कार्य करना छोड़ देते हैं और यमद्वितीया के दिन हर घर में विधि विधान में अपने आराध्य श्री भगवान और उनके प्रतीक चिन्ह कलम दवात की पूजा के उपरांत ही कार्य करना शुरू करते हैं।



कायस्थ चेतना मंच एवं कायस्थ महासभा एवं समाज के लोगों के सहयोग से भव्य कलम दवात की स्थापना का उद्देश्य सर्व समाज के वहां से निकालने वाले लोगों को शिक्षित होने एवं शिक्षा के महात्व का संदेश देना है। पूजन करने वालों में प्रमुख रूप में गौरव सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, अमित सक्सेना बिंदु, सतीश जौहरी, सुभाषचंद्र सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, शक्ति कुमार मंगलम, पंकज सक्सेना, अंकुर सरन सक्सेना, दीपक सक्सेना, हिमांशु सक्सेना, विपिन सक्सेना, दिनेश सक्सेना, अनिल कुदेशिया, मनी सक्सेना, सुनील, शुभम आजाद, चिरंजीव, विनोद सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


 कर्मचारी नगर में प्रताप नर्मरी के सामने की भगवान चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ चेतना मंच द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त का जन्मोत्सव मनाया गया। दीपदान महाआरती का आयोजन भी हुआ। कायस्थ चेतना मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, विजय सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, प्रमोद गौरव, बीजेपी महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, देवेन्द्र जोशी, प्रत्येश पांडे, देवेंद्र जोशी, विष्णु शर्मा, सचिन श्याम भारतीय, तरुण सक्सेना, ऋतु सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, रश्मि सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष मुकेश सक्सेना की अध्यक्षता में यम द्वितीया पर सुभाषनगर तपेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में महाआरती की गई, तत्पश्चात दीपोत्सव का कार्यक्रम हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरण किया गया।


अखिल भारतीय चित्रांश महासभा ने भगवान् श्री चित्रगुप्त की आरती की। इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, राकेश कुमार सक्सेना, संदीप कुमार, सुधीर कुमार, पूनम सक्सेना, प्रवेश वर्मा, पंकज जौहरी, अंशू दीपक आदि उपस्थित रहे।


अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा आज कलम दवात चौक पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा की गई। पूजन अर्चन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार जी ने भगवान श्री जी की आरती वंदना की। वेद प्रकाश कातिब, अश्विनी कमठान, विकास वर्मा आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly news : अखिल ब्रह्मांड के न्यायाधिपति चित्रगुप्त जयंती पर हुआ कलम दवात का पूजन।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article