अनाथालय का संजय पर्यावरण निबन्ध प्रतियोगिता में रहा प्रथम। पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षकों को किया सम्मानित।
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्य समाज अनाथालय में पर्यावरण निबन्ध प्रतियोगिता कराई गई जिसमें अनाथालय का छात्र संजय प्रथम, सक्षम द्वितीय तथा छात्र भूपेन्द्र और सूरज तृतीय स्थान पर रहे।
अजय और जितेंद को सांत्वना पुरस्कार मिला। आर्य समाज अनाथालय परिसर में एक पेड़ मां के नाम भी कई पौधे रोपित किए गए। अनाथालय परिसर में हुई बच्चों की निबन्ध प्रतियोगिता में 20 बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी ने स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए एक से एक अच्छे निबंध लिखे।
बच्चों और क्लब के सदस्यों ने अनार, मीठी नीम, नीबू, अशोक, जामुन के पौधे भी लगाए। इन बच्चों को पर्यावरण रक्षक का सम्मान भी दिया गया। सभी विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथि अनिल कुमार सक्सेना कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, संयोजक इं. ए. एल. गुप्ता ने बांटे।
इन्द्र देव त्रिवेदी, प्रकाश सक्सेना, निर्भय सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना, अखिलेश कुमार, डॉ. सुरेश रस्तोगी, कुसुम लता, प्रीति सक्सेना, विजय कपूर, इं. डी. डी. शर्मा, राजेश कुमार, विनय सक्सेना, ओंकार आर्य, डॉ. आलोक सेठ, निर्भय सक्सेना, गंगा राम पाल, महेश मौजूद रहे।
अनिल कुमार एडवोकेट ने सभी से लगाए गए पौधों को रक्षा का आव्हान किया। पर्यावरण संरक्षण गोष्ठी में कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्र सभी लोगों से कहा कि पर्यावरण सुरक्षा के लिये अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उसकी सेवा करें। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। निर्भय सक्सेना
0 Response to "अनाथालय का संजय पर्यावरण निबन्ध प्रतियोगिता में रहा प्रथम। पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षकों को किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें