-->
Bareilly: नासिक से आए साहित्यकार सुबोध मिश्रा अटल साहित्य सम्मान से विभूषित

Bareilly: नासिक से आए साहित्यकार सुबोध मिश्रा अटल साहित्य सम्मान से विभूषित


बरेली रूबरू बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में अटल साहित्य सम्मान समारोह में नासिक महाराष्ट्र से आए वरिष्ठ साहित्यकार एवं विद्योत्तमा फाउंडेशन के अध्यक्ष सुबोध मिश्रा को अटल साहित्य सम्मान से विभूषित किया गया । 


कार्यक्रम में ब्रज प्रांत के विभिन्न जनपदों के लगभग सौ से अधिक साहित्यकार मौजूद रहे । महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में संयोजक प्रांतीय उपाध्यक्ष डाॅ विपिन वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम का संचालन जनपदीय अध्यक्ष डॉक्टर बृजेश कुमार शर्मा द्वारा किया गया।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर पवन पुत्र बादल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में चार सौ पांच पुस्तकें लिमका बुक मे वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराने वाले नोयडा से पधारे ख्यातिलब्ध साहित्यकार डॉ संजीव कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध मिश्रा को अटल साहित्य सम्मान से मंचासीन अतिथियों डॉ पवन पुत्र बादल, मिथिलेश श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा, संयोजक डाॅ विपिन वार्ष्णेय, डॉ बृजेश कुमार शर्मा, दिनेश मिश्रा, डॉ भानु प्रताप सिंह उमेश चंद्र गुप्ता ने उनका माल्यार्पण कर अंग वस्त्र ओढ़ाकर नारियल प्रदान कर तथा गणेश जी का चित्र और प्रतीक चिन्ह देकर उनका सारस्वत अभिनंदन किया।


इस अवसर पर गोष्टी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ संजीव कुमार ने कहा कि वर्तमान परिवेश में साहित्य के प्रचार प्रसार की महती आवश्यकता है। आजकल के दौर में हमारी नई पीढ़ी के हाथों में मोबाइल की जगह किताबें आ जाएं तो सारी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा।


उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रबुद्ध लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करें जिससे विकसित भारत का निर्माण किया जा सके।
  
इससे पूर्व उमेश चंद्र गुप्ता द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वन्दना, अभिनंदन गीत तथा नीलिमा रावत द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति गीत - ए मेरे वतन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।


प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ एक ओजस्वी कवि तथा प्रखर पत्रकार थे । इसलिए अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत प्रति वर्ष उनकी स्मृति में अटल साहित्य सम्मान समारोह का आयोजन करता है । जिसमें देश के राष्ट्रवादी सोच के किसी साहित्यकार को अटल साहित्य सम्मान से सम्मानित किया जाता है।
सुबोध मिश्रा देश के जाने माने साहित्यकार हैं।


वह गैर हिन्दी भाषी राज्य में हिन्दी की अलख जगा रहे है इसलिए उन्हे अटल साहित्य सम्मान प्रदान कर हम गौरवान्वित हैं । गोष्ठी में विशिष्ट अतिथि डॉ अवनीश यादव, विशिष्ट अतिथि दिनेश मिश्रा, आकाशवाणी के निदेशक मिथिलेश श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


अपने स्वागत से अभिभूत साहित्यकार सुबोध मिश्रा ने कहा कि बरेली के साहित्यकारों ने मुझे जो सम्मान और स्नेह प्रदान किया है यह केवल मेरा नहीं यह महाराष्ट्र के हिन्दी प्रेमियों का सम्मान है । उन्होने कहा कि हिंदी का यह संदेश महाराष्ट्र में हिंदी की चेतना जागृत करेगा। 
  

समारोह के दौरान ब्रज प्रांत के प्रांतीय एवं जनपदीय पदाधिकारियों एवं सदस्य गणों को अतिथियों द्वारा अटल साहित्य शिरोमणि सम्मान एवं अटल श्रेष्ठ सृजन सम्मान से अलंकृत किया गया।


अटल साहित्य शिरोमणि एवं अटल श्रेष्ठ सृजन सम्मान पाने वालों साहित्यकारों में मुख्य रूप से डॉ बृजेश कुमार शर्मा, उमेश चंद्र गुप्ता, डाॅ विपिन वार्ष्णेय, डाॅ चन्द्र प्रकाश शर्मा, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, प्रकाश चन्द्र सक्सेना, नीलिमा रावत, आरोही, अनिल शर्मा, उमेश त्रिगुणायत, प्रमोद मिश्रा, सतीश नारायण पाण्डेय, गुरविंदर सिंह, कुलदीप वर्मा, गंगाराम पाल, मनीषा आहूजा, प्रो विनीता सिंह, पूजा नारंग, अतुल मिश्रा, महेंद्र पाल राही, अनुराग उपाध्याय, प्रवीण शर्मा, ए के जैन आदि शामिल रहे । इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों को अटल संस्कृति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।


अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ पवनपुत्र बादल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ने देश में राजनीतिक शुचिता स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 

वह देश के ऐसे अनूठे राजनेता थे जिनका विरोधी भी सम्मान करते थे । उन्होंने तीन बार देश का प्रधानमंत्री पद संभाला और देश में विभिन्न विकास कार्यक्रमों को प्रारंभ किया जिनमें स्वर्णिम चतुर्भुज योजना उल्लेखनीय है।


कार्यक्रम के अंत में रानी महालक्ष्मी बाई सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ भानु प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया । राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम से कार्यक्रम का समापन हुआ । निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly: नासिक से आए साहित्यकार सुबोध मिश्रा अटल साहित्य सम्मान से विभूषित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article