-->
जिला कारागार बरेली में निरक्षर बंदियों के लिए साक्षरता अभियान शुरू

जिला कारागार बरेली में निरक्षर बंदियों के लिए साक्षरता अभियान शुरू

निर्भय सक्सैना
बरेली रूबरू बरेली। जिला कारागार बरेली में बंदियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साक्षरता अभियान शुरू किया गया है। वर्तमान में कारागार में 27 निरक्षर बंदियों का पंजीकरण कर उन्हें पढ़ाने की व्यवस्था की गई है।

अभियान के तहत बंदियों को पुस्तक, कॉपी, पेन, पेंसिल और स्लेट किट वितरित की गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती उषा चित्रवेदिनी हारा ने बंदियों को शिक्षा का महत्व बताते हुए नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया। बंदियों की शिक्षा के लिए एक शिक्षक की तैनाती भी की गई है। आगामी 20 सितंबर को साक्षरता परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सफल होने वाले बंदियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।
जेल अधीक्षक आलोक कुमार शुक्ला ने बताया कि शिक्षा के साथ-साथ बंदियों के व्यक्तित्व विकास और पुनर्वास के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कारागार एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे।


0 Response to "जिला कारागार बरेली में निरक्षर बंदियों के लिए साक्षरता अभियान शुरू"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article