वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवासमिति का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न।
बरेली रूबरू बरेली। आज पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम।होली मिलाप। सांस्कृतिक संध्या। सनातन क्विज प्रतियोगिता आयोजित। पुरुस्कार वितरण। विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम।श्रीमद्भागवत पुराण सार तत्व पुस्तक का वितरण तथा अन्य कार्यक्रम स्टेडियम रोड स्थित एक सभागार में आयोजित किए गए।
संस्था के महामंत्री एस के कपूर द्वारा कार्यक्रम रूप रेखा संप्रेषण तथा मातृ शक्ति द्वारा दीप प्रज्ज्वलन बी एस सिन्हा द्वारा गणेश वंदना वी के मिश्रा द्वारा प्रार्थना गीत से प्रारंभ हुआ।उसके बाद विभिन्न सदस्यों द्वारा गीत संगीत वाद्य यंत्र वादन कविता गजल भजन का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हुआ और वी के मिश्रा कोषाध्यक्ष मुकेश सक्सेना दीपक शर्मा बिपिन मेहरा दीपक श्रीवास्तव सर्वेश चंद्र गोयल सुनील रस्तोगी के के महेश्वरी अध्यक्ष एस के कपूर महामंत्री राम बाबू अग्रवाल विश्वानी देव प्रभाकर मिश्रा आर के खंडेलवाल संदीप अग्रवाल विजय सक्सेना पूनम सक्सेना सुरेखा मिश्रा सुशीला धस्माना राजेश्वरी अत्री पूनम कपूर अलका शर्मा राधा अग्रवाल मधु लता बरतरिया आदि ने अत्यंत सुंदर प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विश्वानी देव वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस के कपूर महामंत्री ने सम्मिलित रूप से किया। सुनील अग्रवाल द्वारा अत्यंत सुंदर सनातन क्विज प्रतियोगिता कराई गई और सभी क्विज विजेताओं को पुरुस्कार दिए गए।पवन अग्रवाल द्वारा नए सदस्यों का परिचय और स्वागत किया गया।श्री एस के सूरी संरक्षक द्वारा विश्व जल दिवस पर अत्यंत सुंदर उपयोगी वार्ता की तथा प्रपत्र वितरण किया। डॉ वीरेंद्र जैसवार ने आयुर्वेद महत्व पर प्रकाश डाला।
अत्यंत सुंदर सहभागिता एवं योगदान के लिए दीपक शर्मा डॉ डी सी शुक्ला और डॉ तिलक राज कक्कड़ को सम्मानित पुरस्कृत किया गया।विभिन्न प्रतियोगिता के 11 विजेता गण को पुरुस्कार मुकेश सक्सेना द्वारा प्रदान किए गए। एस के कपूर द्वारा एक अति रोचक गेम खिलाया गया तथा पुरुस्कार प्रदान किए।
शिव कुमार बरतरिया द्वारा नव हिंदी वर्ष पर व्याख्यान दिया। के के महेश्वरी द्वारा राम राम पुस्तकें तथा मंजुल गोयल द्वारा स्वलिखित पुस्तक श्रीमद्भागवत पुराण सार तत्व का वितरण किया। पवन अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया और राष्ट्र गान फूलों की होली के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
0 Response to "वरिष्ठ नागरिक सामाजिक सेवासमिति का होली मिलन कार्यक्रम हुआ संपन्न। "
एक टिप्पणी भेजें