-->
Bareilly News: साहित्य परिषद ने 6 समाज सेवी   महिलाओं को दिया अहिल्याबाई होल्कर सम्मान 2025

Bareilly News: साहित्य परिषद ने 6 समाज सेवी महिलाओं को दिया अहिल्याबाई होल्कर सम्मान 2025


बरेली रूबरू बरेली। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयन्ती पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त, बरेली ने डाॅ मीनाक्षी चन्द्रा, डाॅ दीपा शर्मा, निरुपमा अग्रवाल, डाॅ निधि मिश्रा, डाॅ मिथिलेश वार्ष्णेय एवं श्रीमती नीतू गोयल को अहिल्याबाई होल्कर सम्मान-2025 से विभूषित किया।

 कैम्ब्रिज स्कूल के सभागार में सम्मान एवं "नारी अस्मिता की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर"  विषयक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में आए डॉ अरुण कुमार वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) ने कहा कि अहिल्याबाई नारी अस्मिता की सच्ची प्रतीक थीं। वह निरंतर अपनी प्रजा के लिए तत्पर रहती थीं । 
उन्होने अपने कुशल प्रशासन से भारतीय नारियों का गौरव बढ़ाया ।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर अपनी प्रजा में इतनी लोकप्रिय थीं कि उनकी प्रजा उन्हे लोकमाता कहकर पुकारती थी। बनारस के विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर की पुनः जीर्णोद्धार स्थापना अहिल्याबाई होल्कर ने ही कराई थी।


 कार्यक्रम में प्रोफेसर डाॅ के ए वार्ष्णेय ने इन 6 समाज सेवी महिलाओं को माल्यार्पण कर दुशाला ओढ़ाकर तथा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस सफल आयोजन हेतु प्रवीण कुमार शर्मा को भी सम्मानित किया गया ।


इस अवसर काव्य गोष्ठी भी हुई जिसमें नारी की महिमा से जुड़ी कविताओं की प्रस्तुति से श्रोताओ को भाव विभोर कर दिया। काव्य पाठ करने बालों में अनिल कुमार शर्मा, विमलेश चंद्र दीक्षित, प्रभाकर मिश्रा, एस. के. कपूर , प्रवीण कुमार शर्मा, मोहन चंद्र पांडे, उमेश चंद्र गुप्ता, डॉ दीपंकर गुप्त, प्रोफेसर एस पी मौर्य, डॉ अखिलेश कुमार गुप्ता आदि कविगण शामिल रहे । 

   
 कार्यक्रम में डाॅ रवि प्रकाश शर्मा, सुरेन्द्र वीनू सिन्हा, निर्भय सक्सेना, वी के गोयल, कृष्ण स्वरुप सक्सेना, वी के कोचर तथा अनुज कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे  ।

कार्यक्रम का सफल संचालन जनपदीय अध्यक्ष डॉ बी.के. शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर के. ए. वार्ष्णेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: साहित्य परिषद ने 6 समाज सेवी महिलाओं को दिया अहिल्याबाई होल्कर सम्मान 2025"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article