Bareilly News: इलाही कीर्तन दरबार में सिख संगत ने गुरबाणी कीर्तन सुना
बरेली रूबरू बरेली। बरेली की सिख संगत के सहयोग से 326वां खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गुरु गोबिन्द सिंह नगर मॉडल टाउन की प्रबंधक कमेटी द्वारा मनाया जा रहा है।
इसी क्रमवार जारी कार्यक्रम में इलाही कीर्तन दरबार मे भाई रविंदर सिंह, भाई सतवंत सिंह एवं भाई गुंतास सिंह ने एक साथ इकट्ठे स्टेज गुरबाणी कीर्तन कर संगत को निहाल किया। शबद - 'पीवहु पाहुल खंडधार होये जनम सुहेला'
'सो अमृत गुरु ते पाया'
'वाह वाह गोबिंद सिंह आपे गुरु चेला' का गायन हुआ!
ज्ञानी जसविंदर सिंह (पूर्व हेड ग्रंथी श्री दरबार साहिब) ने व्याख्यान के दौरान बताया कि खालसा साजना दिवस हम सिक्खों का अपना स्वयं का जन्म दिवस है (239 वर्ष)। 10 ग़ुरू साहिबान, दशमेश पिता जी की आज्ञा से खालसा पंथ की स्थापना हुई थी। मुख्य दीवान रविवार 13 अप्रैल खालसा ग्राउंड में सजेगा।
निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: इलाही कीर्तन दरबार में सिख संगत ने गुरबाणी कीर्तन सुना"
एक टिप्पणी भेजें