-->
बरेली डीडी पुरम स्थित हुक्का बार संचालकों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बरेली डीडी पुरम स्थित हुक्का बार संचालकों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रिपोर्टर गुरबचन
बरेली रुबरु बरेली। थाना प्रेम नगर क्षेत्र के डीडी पुरम में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। पुलिस को सूचना मिली कि  डीडी पुरम में कैफे में बैठ कर कैफे की आड़ में  अवैध हुक्का व शराब पिलाने का कार्य किया जा रहा है 

मिली सूचना पर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी  फोर्स के साथ जैसे ही मौके पर पहुंचे तो डीडी पुरम में स्थित वी लव कैफे को चेक किया गया। तो कैफे में दानिश सक्सेना व मनी सक्सेना मौजूद मिले।
कैफे को चेक किया गया तो कैफे में दो हुक्का व अवैध अंग्रेजी शराब की बोतल मिली पुलिस ने जब संचालक से लाइसेंस मांगा तो किसी प्रकार का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर सके 
जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही डेडली कैफे को चेक किया गया तो आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, अमरजीत, आरती तिवारी, रुचि पासवान मौजूद मिले। जांच पर पुलिस को कैफे में दो हुक्का व तीन अवैध अंग्रेजी शराब की बोतल मिली।
संचालक से लाइसेंस मांगा तो किसी प्रकार का कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कर पाए जिसके चलते पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
उसके बाद पुलिस ने कोजी कैफे को चेक किया तो कामेश जायसवाल अंकित मौजूद मिले। जांच में पुलिस को कैफे में दो हुक्का व दो अंग्रेजी शराब की बोतल मिली। पुलिस ने संचालक से लाइसेंस मांगा पर संचालक लाइसेंस नहीं दिखा सके जिस पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने जब फुटपाथ कैफे को चेक किया तो पार्थ क्षितिज विशाल कैफे में मौजूद मिले। पुलिस ने जब जांच की तो कैफे में तीन हुक्का तीन अंग्रेजी शराब की बोतल मिली। पुलिस ने लाइसेंस मांगा तो किसी प्रकार का कोई लाइसेंस नहीं दिखा पाने के कारण पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के द्वारा हुक्का संचालकों पर कार्यवाही से हुक्का संचालकों में हड़कंप मच गया। 

जांच पर बंद मिले कैफे डाउन टाउन, बूमरैंग, WACF कैफे, को नायब तहसील बरेली द्वारा सील किया गया 

पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस प्रेम नगर थाने ले आई। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।


खबरों विज्ञापन के लिए संपर्क कर
9897822354

0 Response to "बरेली डीडी पुरम स्थित हुक्का बार संचालकों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई। पुलिस ने किया गिरफ्तार।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article