-->
बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का किया समर्थन

बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का किया समर्थन


बरेली रूबरू बरेली। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पश्चिमी बंगाल के प्रभारी सुनील बंसल से मिलकर कायस्थ चेतना मंच ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का समर्थन किया। कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना महामंत्री अमित सक्सेना बिंदु ने सुनील बंसल जी से रुहेलखंड विश्व विद्यालय के अटल सभागार में भेंट कर बीजेपी के एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान को अपना समर्थन देने की बात कही। साथ ही कहा कि बीजेपी ने बरेली महानगर अध्यक्ष के रूप में अधीर सक्सेना को दोबारा अध्यक्ष बनाकर कायस्थ समाज को सम्मान दिया है। 

बरेली में कायस्थ समाज से डॉ अरुण कुमार विधायक के बाद अब सरकार में वन मंत्री भी हैं । निर्भय सक्सेना ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव में ही देश भर में मतदाता सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं की पकड़ होगी। उन्होंने यह भी कहा कि  इसके साथ  ही साथ ही ए  टी एम तर्ज पर वोटर कार्ड बनाने जैसे भी कार्य हो जाएं तो अन्य प्रदेश में शिक्षा नौकरी को गए लोग अपना मत वही से दल सकते है  जिससे उनकी भागदौड़ कम होगी और मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा। श्री सुनील बंसल ने कहा इसी क्रम में चुनाव के लिए भी रिफॉर्म किए आएंगे ।  ताकि दूर दराज प्रदेश में रह रहे लोगों को अपने एरिया में आए बिना ही वोट डालने की व्यवस्था बन सके।

इस भेंट में सुनील बंसल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश में कई समस्याओं का निदान संभव है। इस भेंट के समय  महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित बिंदु एडवोकेट, प्रदीप मधवार, निर्भय सक्सेना, पंकज जौहरी, रचना सक्सेना भी साथ थे ।      निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान का किया समर्थन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article