-->
दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद मूर्ति का अनावरण झारखंड के राज्यपाल ने किया। अन्त्योदय की सच्ची भावना बरेली में मूर्ति के रूप में हुई साकार : डा अरुण कुमार

दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद मूर्ति का अनावरण झारखंड के राज्यपाल ने किया। अन्त्योदय की सच्ची भावना बरेली में मूर्ति के रूप में हुई साकार : डा अरुण कुमार


बरेली रूबरू बरेली।  पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच के तत्वावधान में दीनदयाल पुरम् स्थित दीनदयाल पार्क में एकात्म मानववाद के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद भव्य मूर्ति का अनावरण एवं माल्यार्पण झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार  तथा उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरुण कुमार ने किया।


 कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, बिखरी चैनपुर  विधायक डा.राघवेंद्र शर्मा, एम एल सी महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे पूर्व सभासद अतुल कपूर, गुलशन आनंद, आई एम ए के पूर्व अध्यक्ष डा विनोद पागरानी एवं  डा विमल भारद्वाज अनावरण समारोह में उपस्थित रहे एवं दीनदयाल उपाध्याय जी की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया। 


कार्यक्रम का प्रारंभ एम एल सी बहोरन लाल मौर्य द्वारा दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय  से संबंधित संस्मरण भी साझा किए। 


संस्मरण व्यक्त करने वालों में विधायक संजीव अग्रवाल ने दीनदयाल उपाध्याय को अन्त्योदय योजना का महान अग्रदूत बताया। लोकतंत्र सेनानी वीरेंद्र अटल ने कहा कि पच्चीस वर्ष पहले दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति लग जानी चाहिए थी जो अब साकार हुई है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि उनके श्वसुर सुभाष पटेल ने दीनदयाल पुरम् का नामांकरण पूर्व नगर विकास मंत्री लाल जी टंडन से कराया था । सुभाष पटेल जहां कहीं होंगे, प्रसन्न हो रहे होंगे। पूर्व सभासद अतुल कपूर ने कहा कि सपने कैसे सिद्ध होते हैं, यह पदाधिकारियों ने करके दिखा दिया है। 

अपने संबोधन में वन एवं पर्यावरण मंत्री डा अरुण कुमार ने कहा कि एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय ने बर्षो पूर्व अन्त्योदय का एक विचार हम सबको दिया था, जिसको केंद्रीय एवं राज्य सरकारें पूरा कर रही हैं। अन्त्योदय का विचार कि अंतिम व्यक्ति का कल्याण हो, आज दीनदयाल उपाध्याय  की मूर्ति स्थापित होकर वास्तव में साकार हो रहा है, इसके लिए मंच के सभी पदाधिकारियों को बधाई है। 



 इस अवसर पर  विधायक डा राघवेंद्र शर्मा, एम एल सी बहोरन लाल मौर्य,  एम एल सी महाराज सिंह और राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे , डा विनोद पागरानी, डा विमल भारद्वाज, पूर्व प्राचार्य डा योगेश मिश्रा ने भी विचार मंथन किया। 
       
कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद गुप्ता ने की, विशिष्ट अतिथि डा सुरेश रस्तोगी रहे और कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने किया और सभी का आभार उपाध्यक्ष डॉ वीरेंद्र जैसवार ने व्यक्त किया। 


 पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रमुख जन उपस्थित रहे। इनमें प्रशांत पटेल, अनिल कुमार एडवोकेट, डा शरद अग्रवाल, पत्रकार निर्भय सक्सेना, प्रवीण भारद्वाज, मनोज थपलियाल, अशोक वैश्य, शिवम् वर्मा, डी एल गंगवार, अजयराज शर्मा, अरुण श्रीवास्तव, डा रवि प्रकाश शर्मा, लाल बहादुर गंगबार, अरुण शुक्ला, प्रवीन शर्मा, विवेक मिश्रा, रश्मि उपाध्याय, सुमंत माहेश्वरी,  मदन लाल शर्मा, सुधीर श्रोत्रिय, विशाल शर्मा, , मदन पांडे, संजीव अवस्थी  ,  विमला गुप्ता, कृष्णा भारद्वाज  , डा हरिमोहन भारद्वाज, आराधना अग्रवाल, मोहन चंद्र पांडे, सुधीर मोहन, डा मनोज कुमार मिश्र, शिव ओम्, सुबोध अग्रवाल, अनिल शर्मा, विनोद यादव, संजय रस्तोगी, मेधावृत  शास्त्री, सुभाष वर्मा , नम: उपाध्याय  अमरीश कठेरिया,  पुनीत त्रिवेदी और संतोष जोशी प्रमुख रहे। 
  निर्भय सक्सेना

0 Response to "दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद मूर्ति का अनावरण झारखंड के राज्यपाल ने किया। अन्त्योदय की सच्ची भावना बरेली में मूर्ति के रूप में हुई साकार : डा अरुण कुमार"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article