Bareilly News: लखनऊ के एनयूजेआई पत्रकारों ने किया नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक
बरेली रूबरू बरेली। लखनऊ के नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया (एनयूजेआई)से जुड़े पत्रकारों ने बरेली में नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक कर पत्रकारों एवं उनके परिवारों के सुखद भविष्य की कामना की।
लखनऊ के वीरेन्द्र सक्सेना अध्यक्ष नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया यू पी इकाई (पूर्व सूचना आयुक्त यू पी एवं दैनिक जागरण के पूर्व यू पी हेड), महामंत्री संतोष भगवन (संपादक दैनिक लोकमित्र) एवं अशोक नवरत्न (भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य) के साथ निर्भय सक्सेना प्रदेश उपाध्यक्ष , उपजा प्रेस क्लब महामंत्री मुकेश तिवारी, कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना आदि ने बरेली के नाथ नगरी के मंदिर के दर्शन कर जलाभिषेक किया।
त्रिवती नाथ मंदिर, आनंद आश्रम, बांके बिहारी मंदिर, भगवान वेंकटेश्वर मंदिर एवं चुन्ना मियां मंदिर के भी दर्शन किए। आनंद आश्रम पर ऑटो कारोबारी पंकज अग्रवाल ने अपने साथियों के साथ सभी का स्वागत किया।
इसके बाद राजेंद्र नगर में अनंत वास्तु पर उपजा प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, मुकेश तिवारी, निर्भय सक्सेना, आई नेक्स्ट के पूर्व संपादक कुमार रहमान, वीरेंद्र कुमार अटल, बीजेपी ब्रज प्रांत के मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर कायस्थ चेतना मंच के अध्यक्ष संजय सक्सेना भी साथ रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: लखनऊ के एनयूजेआई पत्रकारों ने किया नाथ नगरी के मंदिरों में जलाभिषेक"
एक टिप्पणी भेजें