-->
Bareilly News: आंवला में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर  प्रतिमा का हुआ अनावरण।शाहजहांपुर जिले का नाम बदले योगी: साध्वी उमा भारती।

Bareilly News: आंवला में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर प्रतिमा का हुआ अनावरण।शाहजहांपुर जिले का नाम बदले योगी: साध्वी उमा भारती।


बरेली रूबरू बरेली। मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने आंवला में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया।
 साथ ही लोधी समाज को नशा, जुआ, नशा आदि से दूर रहकर शिक्षा की ओर अग्रसर होने और आगे समाज में एकजुट होकर व समस्त हिंदू समाज को बीजेपी के समर्थन में संगठित होने की अपील भी की।                                    

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने आंवला नगर के रेलवे स्टेशन रोड तिराहे पर डिग्री कॉलेज के निकट वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण के बाद वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर  मंच से बोलते हुए वक्ताओं ने वीरांगना रानी अवन्ति बाई लोधी  के जीवन से जुड़े प्रसंगों को सुनाया गया। 
उनके द्वारा देश की आजादी में दिए गए योगदान को भी याद किया गया।                                      इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं रास्ते में आ रही थी यहाँ शाहजहांपुर नाम का जिला मिला। शाहजहांपुर अच्छा नहीं लगता यू पी के  मुख्यमंत्री योगी जी से अनुरोध है की इसके लिए कोई नया नाम प्रस्तावित करें ।


 यहाँ वरिष्ठ लोग बैठे हैं। ग़ुलामी के दौर की याद दिलाने वाले किसी व्यक्ति के नाम पर जिले का नाम रहे यह अच्छा नहीं है। मैं दोबारा यह नाम सुनना भी नहीं चाहती। भाजपा ने लोधी समाज से दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। 
लोधी समाज पहला समाज था जिसने भाजपा को प्लेटफार्म दिया है। इसके पहले भाजपा की छवि पिछड़ों के हितैषी के रूप में नहीं थी। लोधी समाज ने भाजपा को मंच दिया जिसकी वजह से भाजपा अपना विस्तार कर सकी। 


भाजपा ने लोधी समाज का सम्मान रखा तो लोधियों ने भाजपा का मान रखा।भाजपा ने लोधी समाज से दो-दो मुख्यमंत्री दिए हैं। लोधी समाज पहला समाज था जिसने भाजपा को प्लेटफार्म दिया है। 


इसके पहले भाजपा की छवि पिछड़ों के हितैषी के रूप में नहीं थी। लोधी समाज ने भाजपा को मंच दिया जिसकी वजह से भाजपा अपना विस्तार कर सकी। भाजपा ने लोधी समाज का सम्मान रखा तो लोधियों ने भाजपा का मान रखा।


उन्होंने कहा कि अभी हमने  मथुरा और काशी के लिए कोर्ट में अर्जी दी हैं, सुनवाई हो रही है कोर्ट का आदेश हम मानेंगे। हम से हमारे इष्ट के जन्म स्थान के लिए प्रमाण मांगा जा रहा है 


जबकि वेटिकन सिटी दुनिया भर में ईसाइयों का प्रमुख धार्मिक स्थल है। बाबरी राष्ट्रीय अपमान का विषय थी। मीर बाक़ी ने हमारी विरासत पर कील ठोकने का काम किया था। अस्मिता का अपमान करने के लिए ढाँचे को गिराकर वहाँ इबादतघर बनाया था।

हमने राष्ट्रीय अस्मिता को बचाने के लिए भव्य मंदिर का निर्माण कर फिर से गौरव को लौटाने का काम किया था। कल्याण सिंह बब्बर शेर थे, जिन्होंने राम भक्तों का संरक्षण किया, अपनी सत्ता की चिंता नहीं की। 


जाति के नाम पर हिंदू समाज को बाँटने का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। हमें इन चक्करों में नहीं पड़ना है। हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए पिछड़ों और दलितों को आगे आना होगा।

समाज और सत्ता में उन्हें बराबर की भागीदारी देनी होगी। सत्ता, समाज और शासन में निर्णायक भागीदारी के लिए अटल बिहारी बाजपेयी जी ने बहुत काम किया था। 


केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी बचपन में खेल खिलौनों से नहीं तलवार से ही खेला करती थी। उन्होंने अपनी आख़िरी साँस तक राज्य और राज्य के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी। 

लोधी समाज धोखा तो खा लेगा लेकिन धोखा देने का काम नहीं करेगा। हमारा समाज मेहनतकश समाज है। पीएसी की महिला बटालियन बदायूं का मुख्यालय बदायूं रहने वाला है। 


इतिहासकारों ने अवंती बाई लोधी के साथ अन्याय किया है। हमारे शहीदों के साथ उन्होंने अन्याय किया है। आज समाज को क्रांतिकारियों की गौरव गाथा को जनजन तक ले जाना है। 

गुलामी के चिह्नों को मिटाने का काम सरकार कर रही है, हम सबको एक साथ आकर इसका समर्थन करना चाहिए और महापुरुषों का मान बढ़ाने का काम करना है। जाति के नाम पर हिंदू समाज को बाँटने का बड़ा षड्यंत्र चल रहा है। 


हमें इन चक्करों में नहीं पड़ना है। हिंदू समाज को मजबूत करने के लिए पिछड़ों और दलितों को आगे आना होगा। समाज और सत्ता में उन्हें बराबर की भागीदारी देनी होगी। सत्ता, समाज और शासन में निर्णायक भागीदारी के लिए अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बहुत काम किया था। 


उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी  की जयंती पर आंवला में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण उमा दीदी द्वारा किया जा रहा है। 

यह क्षेत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आंवला में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी विवरण दिया । 


कहा की लोधी समाज सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। जिसने देश और प्रदेश के विकास में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। लोधी समाज ने देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है। 


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह का भी अभिनंदन किया।


साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है। 


उन्होंने कहा की अखिलेश यादव जी पीडीए की बात करते हैं, हालांकि उनका पीडीए- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है। 

उनके दल में सबकुछ परिवार से ही है, उनकी सरकार में भी परिवार ही सबकुछ है। उनकी पार्टी गुंडों और अपराधियों का संरक्षण करती है। 

वे पिछड़ों के नामपर केवल परिवार का ही विकास करते हैं, पिछड़ों का सम्मान और स्वाभिमान भाजपा के हाथ ही है। भाजपा ने जो कहा है वो करके दिखाया है। 


सांसद एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के अध्यक्ष साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की पूरी भूमिका कल्याण सिंह और उमा भारती जी के नेतृत्व में रची गई। 

उनके ही प्रयासों से आज भव्य मंदिर बनने से पूरे हिंदू समाज का मस्तक आज विश्व में ऊँचा हुआ है । यह लोधी समाज के नेता नहीं थे ये सबके नेता थे।


अवंतीबाई ने सन सत्तावन में तलवार उठाई थी। 
पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि समाज को आगे ले जाना है तो हमें एक होना होगा, राजनैतिक विचार भले अलग-अलग हो सकते हैं।

 हम रानी अवंतीबाई के वंशज हैं हमने संघर्ष करना सीखा है मेहनत से ही उपलब्धियां हासिल करते आए हैं। कार्यक्रम में सर्वसमाज से लोग आए हैं, यह सभी अवंतीबाई के प्रति अपनी श्रद्धांजलि देने आए हैं। 

महापुरुष किसी जाति विशेष की धरोहर नहीं होते बल्कि वे सर्व समाज को रास्ता दिखाते हैं। कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं होते तो कई सौ साल तक हमें राम मंदिर के लिए और भी प्रतीक्षा करनी पड़ती। 


यू पी के सहकारिता मंत्री जे पी एस राठौर ने कहा कि आज हम वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मना रहे हैं, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पीएसी में तीन महिला बटालियन बनाने का निर्णय लिया है। 


जिसमें एक वीरांगना झलकारीबाई , वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना उदादेवी के नाम पर होगी। सरकार ने मिशन शक्ति के माध्यम से प्रदेश में महिला उत्थान के उत्कृष्ट कार्य किए हैं। 


विधायक एवं अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड ने कहा कि राजनीति में भागीदारी लेने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। प्रदेश में लोधी समाज को अभी और बड़ी जिम्मेदारी संभालनी है। 


पूर्व सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि संगठित समाज से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है इसलिए लोधी समाज को एकजुट रहना होगा और अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। 


पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि कल्याण सिंह जी के बाद उमा दीदी ने लोधी समाज का नेतृत्व किया है। आज वे आंवला में आई हैं तो धर्मपाल सिंह की वजह से।

 वे सामाजिक जागरूकता के लिए बड़ा काम कर रहे हैं, वे एक जाति के नेता नहीं हैं उनके मंच पर सर्व समाज के नेता उपस्थित हैं। 

उनकी यही पहचान है, वे पद और प्रतिष्ठा की परवाह किए बिना सामाजिक आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 हिंदू समाज में ऊंच  नीच  का भाव समाप्त होना चाहिए, इसके लिए समाज को आगे आना होगा। 


इस अवसर पर यू पी के वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना, शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद, सांसद मुकेश राजपूत, विधायकगण लक्ष्मी पटेल, हरीश शाक्य,एमपी आर्या, हरिओम वर्मा, वीरेंद्र लोधी, महाराज सिंह, राघवेंद्र शर्मा, विवेक कुमार वर्मा, महेश गुप्ता, डीसी वर्मा, जवाहरलाल राजपूत, बृजभूषण राजपूत, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जयपाल सिंह व्यस्त, राजबाला, बाबूराम पासवान, संजीव अग्रवाल, श्री गंगाचरण राजपूत, छोटालाल वर्मा, हरिप्रकाश, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी एवं धर्मेंद्र कश्यप ने भी अपने विचार रखे।  केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी बचपन में खेल खिलौनों से नहीं तलवार से ही खेला करती थी। उन्होंने अपनी आख़िरी साँस तक राज्य और राज्य के लोगों के लिए लड़ाई लड़ी।


 लोधी समाज धोखा तो खा लेगा लेकिन धोखा देने का काम नहीं करेगा। हमारा समाज मेहनतकश समाज है पीएसी की महिला बटालियन बदायूं का मुख्यालय बदायूं रहने वाला है।


 इतिहासकारों ने अवंतीबाई लोधी के साथ अन्याय किया है, हमारे शहीदों के साथ उन्होंने अन्याय किया है। आज समाज को क्रांतिकारियों की गौरव गाथा को जनजन तक ले जाना है।

 गुलामी के चिह्नों को मिटाने का काम सरकार कर रही है, हम सबको एक साथ आकर इसका समर्थन करना चाहिए और महापुरुषों का मान बढ़ाने का काम करना है।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि वीरांगना अवंतीबाई लोधी जी की जयंती पर आंवला में उनकी भव्य प्रतिमा का अनावरण उमा दीदी द्वारा किया जा रहा है। यह क्षत्रवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आंवला में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी विवरण दिया। 


कहा की लोधी समाज सबको साथ लेकर चलने वाला संगठन है। जिसने देश और प्रदेश के विकास में अपना अतुलनीय योगदान दिया है। लोधी समाज ने देश की राजनीति को नई दिशा देने का काम किया है। 


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का अभिनंदन करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए प्रयास करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह का भी अभिनंदन किया।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का अभिनंदन करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है। 


कहा की अखिलेश यादव जी पीडीए की बात करते हैं, हालांकि उनका पीडीए- परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी है।


 उनके दल में सबकुछ परिवार से ही है, उनकी सरकार में भी परिवार ही सबकुछ है। उनकी पार्टी गुंडों और अपराधियों का संरक्षण करती है।

 वे पिछड़ों के नामपर केवल परिवार का ही विकास करते हैं, पिछड़ों का सम्मान और स्वाभिमान भाजपा के हाथ ही है। भाजपा ने जो कहा है वो करके दिखाया है। 


सांसद एवं अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के अध्यक्ष साक्षी महाराज ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन की पूरी भूमिका कल्याण सिंह और उमा भारती जी के नेतृत्व में रची गई। 

उनके ही प्रयासों से आज भव्य मंदिर बनने से पूरे हिंदू समाज का मस्तक आज विश्व में ऊँचा हुआ है । यह लोधी समाज के नेता नहीं थे ये सबके नेता थे। अवंतीबाई ने सन सत्तावन में तलवार उठाई थी। 


पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि समाज को आगे ले जाना है तो हमें एक होना होगा, राजनैतिक विचार भले अलग- अलग हो सकते हैं। हम रानी अवंतीबाई के वंशज हैं

 हमने संघर्ष करना सीखा है मेहनत से ही उपलब्धियां हासिल करते आए हैं। कार्यक्रम में सर्वसमाज से लोग आए हैं, यह सभी अवंतीबाई के प्रति अपनी श्रद्धांजलि देने आए हैं। 


महापुरुष किसी जाति विशेष की धरोहर नहीं होते बल्कि वे सर्वसमाज को रास्ता दिखाते हैं। कल्याण सिंह प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं होते तो कई सौ साल तक हमें राम मंदिर के लिए और भी प्रतीक्षा करनी पड़ती। 


सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि आज हम वीरांगना अवंती बाई लोधी की जयंती मना रहे हैं, उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पीएसी में तीन महिला बटालियन बनाने का निर्णय लिया है। 


जिसमें एक वीरांगना झलकारीबाई , वीरांगना अवंतीबाई और वीरांगना उदादेवी के नाम पर होगी। सरकार ने मिशन शक्ति के माध्यम से प्रदेश में महिला उत्थान के उत्कृष्ट कार्य किए हैं। 



विधायक एवं अखिल भारतीय लोधी महासभा के अध्यक्ष विपिन कुमार डेविड ने कहा कि राजनीति में भागीदारी लेने के लिए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। प्रदेश में लोधी समाज को अभी और बड़ी जिम्मेदारी संभालनी है। 


पूर्व सांसद घनश्याम लोधी ने कहा कि संगठित समाज से ही बेहतर भविष्य का निर्माण संभव है इसलिए लोधी समाज को एकजुट रहना होगा और अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा। 


पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि कल्याण सिंह जी के बाद उमा दीदी ने लोधी समाज का नेतृत्व किया है। 


आज वे आंवला में आई हैं तो धर्मपाल सिंह की वजह से। वे सामाजिक जागरूकता के लिए बड़ा काम कर रहे हैं, वे एक जाति के नेता नहीं हैं उनके मंच पर सर्वसमाज के नेता उपस्थित हैं। उनकी यही पहचान है, वे पद और प्रतिष्ठा की परवाह किए बिना सामाजिक आजादी की लड़ाई लड़ रहे हैं। हिंदू समाज में ऊंच बीच का भाव समाप्त होना चाहिए, इसके लिए समाज को आगे आना होगा। 


इस अवसर पर यू पी के वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना, शाहजहांपुर की महापौर अर्चना वर्मा, महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद, सांसद मुकेश राजपूत, विधायकगण लक्ष्मी पटेल, हरीश शाक्य,एमपी आर्या, हरिओम वर्मा, वीरेंद्र लोधी, महाराज सिंह, राघवेंद्र शर्मा, विवेक कुमार वर्मा, महेश गुप्ता, डीसी वर्मा, जवाहरलाल राजपूत, बृजभूषण राजपूत, महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जयपाल सिंह व्यस्त, राजबाला, बाबूराम पासवान, संजीव अग्रवाल, श्री गंगाचरण राजपूत, छोटालाल वर्मा, और प्रसाद, पूर्व सांसद घनश्याम लोधी एवं धर्मेंद्र कश्यप ने भी अपने विचार रखे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: आंवला में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जयंती पर प्रतिमा का हुआ अनावरण।शाहजहांपुर जिले का नाम बदले योगी: साध्वी उमा भारती।"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article