गंगोत्री धाम की कलश यात्रा 7 नवंबर को बरेली में गांधीनगर में आयेगी
बरेली रुबरु बरेली। गोवर्धन पूजा के बाद कल ही गंगोत्री धाम के कपाट बन हो गए। इसके साथ ही गंगोत्री का पवित्र जल काठमांडू में भगवान पशुपति नाथ को अर्पित करने के लिए रावल प्रकाश जी कलश के साथ यात्रा को निकल लिए हैं।
सुशील मित्तल जी के अनुसार प्रति वर्ष की भांति इस बार भी 6 नवंबर को मुरादाबाद में रात्रि विश्राम होगा। इस के बाद प्रकाश रावल जी के साथ बरेली में गंगोत्री कलश यात्रा 7 नवंबर 2024 गुरुवार को सुबह 11 बजे गांधीनगर पर पहुंचेगी। और कुछ देर विश्राम के बाद लखनऊ को प्रस्थान करेगी।
स्मरण रहे शनिवार 2 नवंबर को 12:14 पर मां पतित पावनी भगवती गंगा जी की उत्सव डोली व भगवान पशुपतिनाथ को अर्पण होने वाला दिव्य गंगाजल कलश मुखमठ मुखवा के लिए प्रस्थान को निकला।
गंगोत्री धाम के रावल प्रकाश जी के अनुसार मुख्यतः गौ वंश की सेवा, रक्षा एवं संवर्धन के संदेश को अपने में समाहित करने वाले पावन पर्व का नाम ही गोवर्धन पूजा है। गौमाता की सेवा के बिना हमारा कल्याण नहीं होगा। भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग और अन्नकूट महोत्सव करने के साथ-साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि गौ माताओं को भी हरा चारा खिलाया जाए। गोमाता को भी भोग लगा कर तृप्त एवं प्रसन्न किया जाये।
श्री बालकृष्ण प्रभु द्वारा सनातन धर्म की आधारभूता गौमाताओं की रक्षार्थ देवराज इंद्र जैसे शक्ति सम्पन्न व्यक्तित्व का विरोध कर गौमाता की रक्षा और सेवा का संदेश संपूर्ण जगत को दिया गया। हम सभी सनातनियों का प्रमुख कर्तव्य है कि यथा सामर्थ्य गौ वंश के सेवा यज्ञ में अपनी आहुति प्रदान की जाए। आज के इस पावन दिवस में यथा सामर्थ्य गौ सेवा से जुड़कर गोवर्धन पूजा के इस महापर्व को सार्थक बनायें। निर्भय सक्सेना
0 Response to "गंगोत्री धाम की कलश यात्रा 7 नवंबर को बरेली में गांधीनगर में आयेगी"
एक टिप्पणी भेजें