कायस्थ चेतना मंच ने चित्रगुप्त भगवान के समक्ष किया दीप दान
बरेली रुबरु बरेली। कायस्थ चेतना मंच के तत्वावधान में सात दिवसीय भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा के पश्चात रविवार 3 नवंबर को यम द्वितिया के पावन पर्व पर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना कर अपनी चिठ्ठी उनके चरणों में अर्पण कर मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए।
साथ ही चित्रगुप्त चौक पर भी कलम दवात की पूजा अर्चना कर पुष्प अर्पित किए गए। भूड़ पटे की बजरिया पर सूरज भान मंदिर में चित्रगुप्त भगवान की आरती कर 27 अक्टूबर को भगवान श्री चित्रगुप्त जी की 17वीं शोभायात्रा की सफलता पर भगवान जी को प्रणाम किया गया एवं दीप दान किया गया।
आज मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी की आरती दीप यज्ञ के साथ विश्राम किया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा में भगवान् श्री चित्रगुप्त जी के स्वरुप मे कार्तिकेय माता नंदनी के रूप में माही एवं माता शोभामती के स्वरुप में पीहू को प्रतिक चिन्ह दे कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर शोभा यात्रा के संयोजक डा. पवन सकसेना, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सकसेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, अखिलेश सकसेना, अविनाश जी, प्रदीप माधवार, शचींद्र सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, मुकेश जी, कमल सक्सेना, अनीता मुकेश, ललिता सक्सेना, ईरा सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
0 Response to "कायस्थ चेतना मंच ने चित्रगुप्त भगवान के समक्ष किया दीप दान"
एक टिप्पणी भेजें