Bareilly news: सीमा स्मृति सम्मान गुडगांव की शैलजा, प्रियंका एवं सोनरूपा को मिला। विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का हुआ विमोचन
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में छब्बीसवाँ सीमा स्मृति सम्मान एवं विमोचन समारोह में गुड़गांव की कवयित्री डॉ. शैलजा दुबे,बरेली की प्रियंका और बदायूं की डॉ. सोनरूपा विशाल को सीमा स्मृति साहित्य सम्मान दिया गया।विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
इसके अलावा आशा शुक्ला, सरोज शर्मा का भी अभिनन्दन और अखिलेश गुप्ता को विधिवत क्लब के नया सदस्य बनाया गया। नारी उत्थान पर गोष्ठी भी हुई। दो अति जरूरतमंद कन्याओं की शादी में जरूरत का सामान भी दिया गया।
रोटरी भवन में कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार सुरेश बाबू मिश्रा और विशिष्ट आतिथ्य नवगीतकार रमेश गौतम ने ग्रहण किया। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने संचालन किया। आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।
मुकेश सक्सेना, मधु वर्मा, कल्पना सक्सेना, निर्भय सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, मुकेश सक्सेना, कमल सक्सेना, अरुणा सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना, सुनील शर्मा, दीप्ति शर्मा, मधुरिमा सक्सेना, रीता शुक्ला, रीता सक्सेना, मंजुलता शकुन सक्सेना आदि मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
विज्ञापन
0 Response to "Bareilly news: सीमा स्मृति सम्मान गुडगांव की शैलजा, प्रियंका एवं सोनरूपा को मिला। विविध संवाद पत्रिका के नारी विशेषांक का हुआ विमोचन"
एक टिप्पणी भेजें