SSV इंटर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन:छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, शिक्षकों का लिया आशीर्वाद।
इस अवसर पर कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई तथा कक्षा 10 के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अनिल कुमार एडवोकेट रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता के लिए विद्या के साथ संस्कारों का होना अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रबंधक श्री साकेत सुधांशु शर्मा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों से विद्यालय के संस्कारों को जीवन भर अपनाए रखने का आह्वान किया।
विद्यालय अध्यक्ष श्रीमती अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक श्री पंकज कुमार ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उषा शर्मा ,सर्वेश कुमार, संदीप ,मोहन स्वरूप, सुरेंद्र , प्रदीप, अभिषेक ,कोमल मलिक, विनिता , नेहा , पूर्णिमा , शिवांगी,ज्योति पाठक, सरिता देवी, राधिका, कोमल गंगवार, ज्योति , विनिता , नेहा , पूर्णिमा , शिवांगी ,शिवानी ,पल्लवी , रिंकी पटेल, रेनू , उपमा ,इंद्रपाल सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर फेयरवेल मिस्टर का खिताब मोहम्मद अमन तथा मिस फेयरवेल का खिताब इशिता पाठक को प्रदान किया गया,
जिस पर उपस्थित सभी ने जोरदार तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिससे वातावरण भावुक एवं यादगार बन गया।
अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन किया।
0 Response to "SSV इंटर कॉलेज में फेयरवेल पार्टी का आयोजन:छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, शिक्षकों का लिया आशीर्वाद।"
एक टिप्पणी भेजें