Bareilly News: दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीताने वाली माधवी और आरोही को कैंट विधायक ने किया सम्मानित।
बरेली रूबरू बरेली। फरीदपुर मार्ग पर स्थित परसापुर में रोटरी पब्लिक स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स मीट पर मुख्य अतिथि कैंट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पहुंचकर प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर उनका उत्साह वर्धन किया।
इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम, नई दिल्ली में हुई 2025 इंटरनेशनल ओपन कुक्किवॉन कप ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड एवं कांस्य पदक प्राप्त करने पर माधवी एवं आरोही नामक
इन दोनो बच्चियों को उत्कृष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित कर उत्साहवर्धन भी किया।
इस अवसर पर आई आई ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल, घनश्याम खण्डेलवाल, मुकेश गुप्ता शरद अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे। निर्भय सक्सेना
0 Response to "Bareilly News: दक्षिण कोरिया को हराकर गोल्ड मेडल जीताने वाली माधवी और आरोही को कैंट विधायक ने किया सम्मानित।"
एक टिप्पणी भेजें