-->
बरेली। सड़कों पर आई भीड़, पथराव करने वालो को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा, कई लोग हिरासत में

बरेली। सड़कों पर आई भीड़, पथराव करने वालो को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा, कई लोग हिरासत में

बरेली रूबरू बरेली। नमाज के कुछ देर बाद सड़क पर भीड़ सड़कों पर उतर आई। इन लोगों के हाथों में 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर थे। भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने प्रदर्शन की आड़ में पुलिस और दुकानो पर पथराव शुरू कर दिया।

 दुकानों में तोड़फोड़ और जी आई सी मैदान के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। 
इस पर हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया। अचानक हुए बवाल से पूरे एरिया में भगदड़ मच गई। सड़क पर चारों ओर चप्पलें, पत्थर और टूटे वाहनों के शीशे बिखरे पड़े थे। अफरातफरी का आलम यह रहा कि खलील तिराहे से लेकर बिहारीपुर पुलिस चौकी तक हालात बेकाबू हो रहे थे जिसे पुलिस ने बड़ी कोशिश एवं अपनी रणनीति से संभाला। 

अब सी सी टी वी के जरिए उपद्रवी चिन्हित किए जा रहे हैं।

स्मरण रहे कि आई एम सी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान ने आई लव मोहम्मद पोस्टर को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था।
हालांकि पुलिस प्रशासन ने अनुमति रद्द कर दी थी और उन्हें बहुत समझाया भी था लेकिन मौलाना तौकीर नहीं माने। उनके ऐलान और इस्लामियां इण्टर कॉलेज पहुंचने के आवाह्न पर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आये। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोकने और समझाने काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।

इसी बीच भीड़ में शामिल कुछ अराजक तत्वों ने दोपहर में प्रदर्शन की आड़ में पुलिस और बाजार में दुकानदारों पर पथराव शुरू कर दिया। दुकानों में तोड़फोड़ और मैदान के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को भी तोड़ने का प्रयास किया।

इस पर हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज कर दिया। 

डी आई जी अजय साहनी के नेतृत्व में एसएसपी अनुराग आर्य, डीएम अविनाश सिंह, एसपी सिटी मानुष पारीक, एसपी अंशिका वर्मा, एसपी मुकेश मिश्रा, एसपी अकमल खान की टीमों ने शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये बलपूर्वक भीड़ को सड़कों से खदेड़ दिया।
बता दें कि तौकीर रजा के ऐलान के बाद पुलिस को बबाल की आशंका थी। बरेली शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। 


इस्लामिया मैदान से लेकर आला हजरत दरगाह तक चप्पे-चप्पे पर भारी तादात में पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसी तैयारी के चलते पुलिस उपद्रवियों को नियंन्त्रित करने में सफल रही।



बवाल और उपद्रव की सूचना पर शहर के आलमगिरीगंज, बांसमंडी, सिविल लाइंस, बड़ा बाजार, कुतुबखाना, बिहारीपुर में दुकानों के धड़ाधड़ शटर गिरने लगे। इस्लामिया मैदान से लौटते वक्त उपद्रवियों ने कुमार टॉकीज के पास और आजमनगर में भी पथराव कर दिया।


जिस पर पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें खदेड़ दिया। लोग वहां से फरार हो गए। पुलिस ने दर्जन भर उपद्रवियों को हिरासत में भी ले लिया है।

आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद को लेकर मौलाना तौकीर रजा की कॉल पर शुक्रवार को भीड़ सड़कों पर उतरी। मस्जिदों से निकलकर लोग हाथों में तख्तियां और झंडे लिए नारेबाजी करते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान की ओर बढ़ने लगे।

जैसे ही भीड़ खलील तिराहे पर पहुंची, पुलिस ने रोका तो माहौल गरमा गया। जिस पर भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। दो बाइकें तोड़ी गईं और एक दुकान पर तोड़फोड़ की गई।

अचानक हुए बवाल से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। सड़क पर चारों ओर चप्पलें, पत्थर और टूटे वाहनों के शीशे बिखरे पड़े थे। 

अफरातफरी का आलम यह रहा कि खलील तिराहे से लेकर बिहारीपुर चौकी तक हालात खराब हो गये जिसे पुलिस ने बड़ी कोशिश के बाद संभाला और स्थिति काबू में की।
बिहारीपुर चौकी के पास पुलिस हालात काबू करने में देर तक जूझती रही। प्रदर्शनकारियों ने एक क्लीनिक पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिये गये। इस बीच माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि देखते ही देखते पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया। 
बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई और अफसर खुद मौके पर डटे रहे। हालात को देखते हुए डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी मानुष पारीक खुद मौके पर पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की मॉनिटरिंग की। उनके निर्देशन में पुलिस ने हालात को काबू में किया और सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरेली में स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है। निर्भय सक्सेना

0 Response to "बरेली। सड़कों पर आई भीड़, पथराव करने वालो को पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा, कई लोग हिरासत में"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article