बीजेपी विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल के पार्थिव शरीर पर योगी आदित्यनाथ ने दी पुष्पांजलि
वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सैना
बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह बरेली पहुंचकर बीजेपी विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल के निवास पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि दी। उनके परिवार को ढांडस बंधाते हुए कहा इस शोक की घड़ी में सभी बीजेपी के लोग उनके दुख में शामिल हैं ।
मुख्यमंत्री आज सुबह राजकीय विमान से बरेली आए और त्रिशूल से सीधे स्वर्गीय विधायक के आवास पर गए। कुछ देर रुक कर वह वापस लखनऊ लौट गए। आज ही फरीदपुर में श्याम बिहारी लाल जी का अंतिम संस्कार होगा।
स्मरण रहे शुक्रवार को सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक के बाद निकलते समय फरीदपुर से बीजेपी विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि उन्हें तेज हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन- फानन में उन्हें मेडिसिटी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रो श्याम बिहारी लाल के निधन की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि प्रो श्याम बिहारी लाल ने कल ही 59 वा अपना जन्मदिन भी जोश से मनाया था।
प्रो श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से दूसरी बार बीजेपी विधायक निर्वाचित हुए थे। वे सरल स्वभाव और जनसेवा के लिए जाने जाते थे।
वह अपने पीछे पत्नी श्रीमती मंजुलता एवं दो विवाहित पुत्रियां छोड़ गए। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त रहा । घटना की जानकारी मिलते ही पार्टी नेताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का अस्पताल में तांता लग गया।
शनिवार को फरीदपुर में उनके शव को ले जाया गया जहां भीड़ के बीच लोगों ने अपने विधायक श्याम बिहारी लाल के पार्थिव शरीर के नम आंखों से अंतिम दर्शन किए । आज कुछ देर बाद दोपहर में ही उनका अंतिम संस्कार होगा। निर्भय सक्सेना
0 Response to "बीजेपी विधायक प्रो श्याम बिहारी लाल के पार्थिव शरीर पर योगी आदित्यनाथ ने दी पुष्पांजलि"
एक टिप्पणी भेजें