-->
Bareilly News: मानस की चौपाइयों के भक्तिमय गायन से किया प्रेम कार्यालय का उद्घाटन

Bareilly News: मानस की चौपाइयों के भक्तिमय गायन से किया प्रेम कार्यालय का उद्घाटन


बरेली रूबरू बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे की निर्वाचित एवं मान्यता प्राप्त ट्रेड यूनियन एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के इज्ज़तनगर मंडल के नवीनीकृत प्रेम कार्यालय का उद्घाटन मंगलवार को मानस सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ बृजेश यादव के द्वारा सुन्दर कांड के संगीतमय वाचन के साथ अत्यंत भक्ति और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर इज्जतनगर रोड नंबर 3 पर नवोद्घाटित कार्यालय में संपूर्ण इज्ज़तनगर मंडल के कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के पदाधिकारीयों की भी महत्वपूर्ण उपस्थिति रहीं। 
सुन्दर कांड का संगीतमय वाचन करते मानस सेवा संस्थान के संस्थापक डॉ बृजेश यादव 

प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हुआ सुंदर काण्ड का संगीतमय पाठ लगभग 11:30 पर पूर्ण हुआ तदुपरांत हवन और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय, यांत्रिक कारखाना इज्जतनगर, लोको शेड इज्जतनगर एवं संपूर्ण मंडल से आए तमाम कर्मचारियों, यूनियन कार्यकर्ता और पदाधिकारीयो ने सहभागिता की व प्रसाद ग्रहण किया। 

भोज उपरान्त अपराह्न 2:30 बजे से सभा का आयोजन कर केंद्रीय पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं यूनियन कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित कर उन्हें दायित्वों का आवंटन किया गया। सभा की अध्यक्षता एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के संरक्षक श्री सुभाष दूबे ने की व संचालन मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने किया। 
सभा में एन ई रेलवे मैंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय, महामंत्री अब्दुल शेख, संरक्षक सुभाष दूबे, इज्जतनगर मंडल संरक्षक विवेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, कारखाना मंडल संरक्षक संतोष यादव, कारखाना मंडल अध्यक्ष अनवारूल हसन, कारखाना उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, जयेंद्र शेखर गुप्ता, राजेश दीक्षित, दिनेश उपाध्याय, दिनेश यादव, विनय गुप्ता, मनोज यादव, अब्दुल इकरार, मोहित भदौरिया, विलियम रिचर्ड, अफ़रोज़, अनिल शर्मा, प्रमोद यादव, आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, वीरेंद्र कटियार, एस पी सिंह आदि के साथ ही संपूर्ण इज्ज़तनगर मंडल से आए कर्मचारी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Response to "Bareilly News: मानस की चौपाइयों के भक्तिमय गायन से किया प्रेम कार्यालय का उद्घाटन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article