-->
Bareilly News: पर्वतीय समाज के नए पदाधिकारियो ने ली शपथ

Bareilly News: पर्वतीय समाज के नए पदाधिकारियो ने ली शपथ

बरेली रूबरू बरेली। पर्वतीय समाज की बैठक में नए पदाधिकारियो को अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह देवलिया द्वारा शपथ ग्रहण कराई गई।

 विद्युत विभाग के गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में कैप्टन मोहन सिंह बिष्ट, कैप्टन शेर सिंह बिष्ट (संरक्षक), मदन सिंह बिष्ट पूर्व सभासद कैंट (उपाध्यक्ष), गोपाल सिंह राणा (अंकेक्षत्क), विनोद कुमार तिवारी (क्षेत्रीय सचिव कैंट), स्मारिका के संपादक अशोक उप्रेती, सह संपादक गोपाल सिंह मेहरा, प्रदीप तिवारी, देवेन्द्र रावत, कार्यकारिणी सदस्य भैरव दत्त कबडवाल, दिनेश जोशी, पूरन सिंह मेहरा, किशन सिंह नेगी, कैलाश पाण्डे द्वारा शपथ ग्रहण की गई। पर्वतीय समाज की संस्था ने आगामी दशहरे के अवसर होने वाली रामलीला और रिहर्सल के विषय में चर्चा की। सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे।इस अवसर पर महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष इन्द्र सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह बिष्ट, गिरीश चन्द्र पाण्डे,चन्द्र प्रकाश जोशी, उमेश बिनवाल, आनंद सिंह मेहता, दीपक धौनी, मोहित कबडवाल, अशोक उप्रेती, पूरन सिंह मेहरा, संजय सिंह परमार, प्रभात गैरोला, पंचम सिंह बोनाल, महेश पाण्डे, जीत सिंह बोहरा, नरेन्द्र सिंह नेगी, पुष्कर सिंह बोहरा, रवि छेत्री आदि उपस्थित रहे। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: पर्वतीय समाज के नए पदाधिकारियो ने ली शपथ"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article