Bareilly News: श्रावण मास में 151 दीप जलाकर आदिनाथ चौक पर किया दीपदान।
बरेली रूबरू बरेली। सद्भाव समाज सेवा समिति परिवार बरेली एवं भगवा परिषद् उ०प्र० के संयुक्त तत्वावधान में पवित्र श्रावण मास में बरेली नाथनगरी की पहचान बन चुका स्थानीय आदिनाथ चौक (डमरू चौराहा) पर 151 दीप जलाकर दीपदान महोत्सव मनाया गया एवं डमरू वाले बाबा भोलेनाथ से बरेली नाथनगरी पर कृपा दृष्टि रखने एवं सुख शांति की प्रार्थना की गई।
दीपदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगवा परिषद् के जिला प्रमुख सुनील सक्सेना मिलन, जिला उपप्रमुख दिवाकर आर्य, संतोष उपाध्याय, शिवसेना जिला प्रमुख दीपक पाठक, पंडित दिनेश शुक्ला,भाजपा नेता छोटेलाल, मोहित शर्मा, दीपक जोशी, शीतल शेखर,अरविंद कुमार, अनुपम दीक्षित, पंकज श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
धन्यवाद्
0 Response to "Bareilly News: श्रावण मास में 151 दीप जलाकर आदिनाथ चौक पर किया दीपदान।"
एक टिप्पणी भेजें