-->
Bareilly News: आई वी आर आई  हर जीव- जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र -  योगी आदित्यनाथ।

Bareilly News: आई वी आर आई हर जीव- जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र - योगी आदित्यनाथ।

बरेली रूबरू बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आई वी आर आई)  की सराहना करते हुए कहा कि आई वी आर आई न केवल पशुधन बल्कि हर जीव-जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र बना है। 

आई वी आर आई की 136 वर्षों की यह साधना पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान जब आर टी पी सी आर जांच एक चुनौती बनी हुई थी, तब आई वी आर आई ने उत्तर प्रदेश सरकार के साथ मिलकर 2 लाख से अधिक कोविड जांच करवाईं। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आई वी आर आई की प्रतिबद्धता यह दिखाता है कि इसकी भूमिका केवल पशु चिकित्सा तक सीमित नहीं, बल्कि वह मानव जीवन रक्षा में भी अग्रणी रही है।
 मुख्यमंत्री योगी जी ने अपने संबोधन में  लंपी स्किन डिजीज पर भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि कैसे इस बीमारी की दूसरी लहर के दौरान जब गोवंश बुरी तरह प्रभावित हुआ, तब आई वी आर आई द्वारा विकसित टीके ने उत्तर प्रदेश को संक्रमण से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाई। 

उन्होंने कहा कि गोरखपुर में हमारी गौशाला में भी संक्रमण फैल चुका था, लेकिन जब वैज्ञानिकों ने परीक्षण वैक्सीन देने की बात कही, तब तत्कालीन केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला से बात कर अनुमति प्राप्त की गई।  आई वी आर आई द्वारा बनाई गई वैक्सीन से प्रदेश में लंपी का पूरी तरह से सफाया किया गया। मुख्यमंत्री ने पशु चिकित्सा वैज्ञानिकों को उनके निशब्द प्राणियों की सेवा के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी खोज ने किसानों के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। अपने पशुधन की उन्नत नस्ल देकर अन्नदाता को सशक्त किया है।

आई वी आर आई के दीक्षांत समारोह में डिग्री प्राप्त कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए  मुख्यमंत्री योगी जी ने कहा कि आज का दिन आपके जीवन का एक नया अध्याय है। यह केवल डिग्री नहीं, बल्कि समाज को आपकी सेवा समर्पित करने की शपथ है। 

आपकी यह यात्रा राष्ट्र के भविष्य निर्माण में निर्णायक होगी। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में कौन कैसे खड़ा होता है, यही उसकी पहचान तय करता है। उन्होंने अटल बिहारी बाजपेयी जी की कविता को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘आदमी को चाहिए कि वो जूझे परिस्थितियों से.. एक स्वप्न टूटे तो दूसरा गढ़े ।  
                                     
मुख्यमंत्री योगी जी ने छात्रों से अपेक्षा जताई कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तुत ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएं। उन्होंने सभी उपाधिधारकों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और वैज्ञानिकों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आज बरेली की इस पावन भूमि से राष्ट्र को नई ऊर्जा मिल रही है, और यह ऊर्जा आप सभी के माध्यम से समाज तक पहुंचेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के महानिदेशक एवं सचिव डेयर, डॉ. माँगी लाल जाट जी ने की।       निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: आई वी आर आई हर जीव- जंतु के लिए जीवन रक्षक सेवा का केंद्र - योगी आदित्यनाथ। "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article