-->
Bareilly News: श्रम महासंघ ने की नारेबाजी एवं जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

Bareilly News: श्रम महासंघ ने की नारेबाजी एवं जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

बरेली रूबरू बरेली। केन्द्रीय श्रम महासंघ, फैडरेशन, खेत मजदूर यूनियनों, आशा बहनों व विद्युत कर्मचारियों की संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल के आव्हान पर बरेली में श्रमिको ने नारेबाजी की एवं जुलूस निकालकर वर्षा के बाबजूद प्रदर्शन किया।

दामोदर स्वरूप पार्क में बैठक को संबोधित करते हुते इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मेहता ने कहा सरकार ने सारे लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों को ताक में रखकर वर्षों के संघर्षों के बाद हासिल श्रमिक हितों से जुड़े 44 श्रम कानूनों को चार लेबर कोड में बदल दिया है जो कि भारत में मजदूरों व ट्रेड यूनियनों पर किया गया सबसे बड़ा हमला है।

 उ प्र खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव राजीव शान्त ने कहा सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साज़िश रच रही है। गांव में काम नहीं होने के कारण ग्रामीण मजदूर पलायन को मजबूर हैं।


विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति मध्यांचल के संयोजक राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल ने कहा सरकार बिजली विभाग को निजी हाथों में देने के रास्ते पर है l उन्होंने कहा कि पूर्वांचल व दक्षिणांचल के 42 जिलों को निजी हाथों में देने की प्रक्रिया पूरी करने कि जल्दी में विद्युत प्रबंधन कर्मचारी व अभियंताओं को निरंतर प्रताड़ित करने का कार्य कर रही है।


आशा कर्मचारी यूनियन की जयश्री गंगवार व शिव साहू ने कहा पांच साल से हमारा मानदेय नहीं बढ़ा है और जो मानदेय घोषित है वो भी तीन महीने तक मिलता नहीं हैं।


सभा उपरांत सतीश मेहता, राजीव शान्त, राजेन्द्र प्रसाद घिल्डियाल, शिववती साहू के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। महामहिम राष्ट्रपति महोदया को सम्बोधित बीस सूत्रीय मांग पत्र नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
इस दौरान सपा पार्षद राजेश अग्रवाल, मजदूर मण्डल के लक्ष्मण सिंह राना ने भी सम्बोधित किया।


सभा को विपुल शुक्ला, आकांक्षा सक्सेना मनोज सिंह, मौ शाहिद, अरमान खां, सद्दीक अहमद, वसीम खान ने धरने को संबोधित किया।

इस दौरान जयश्री गंगवार दुर्गा देवी आरती सीमा, चमेली, नवाजिश सद्दाम, राजेश कुमार, अरुण भारती रामदास, मुकेश राजपूत, अरविंद राजपूत, शिल्पी, झम्मन लाल, युनूस जलालुद्दीन, राजाराम आदि मौजूद रह। निर्भय सक्सेना

0 Response to "Bareilly News: श्रम महासंघ ने की नारेबाजी एवं जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article