केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, दो हिस्सों में टूटा, पायलट की मौत
DGCA के मुताबिक, विमान ने 6 क्रू मेंबर और 189 यात्री विमान में सवार थे। DGCA के अनुसार भारी बारिश के कारण यह दुर्घटना घटित हुई है। हादसा इतना बड़ा था कि विमान दो टूकड़ों में हो गया और विमान रनवे में फिसलकर विमान घाटी में गिर गया है।
हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बीच, सरकार की ओर से अधिक जानकारी के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। हेल्पलाइन नं- 0543090572, 0543090572, 0543090575 यह तीन नंबर सरकार की ओर से दिए गए हैं। बता दें कि इस विमान में वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से यात्रियों को वापस लाया जा रहा था।
0 Response to "केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर रनवे से फिसला विमान, दो हिस्सों में टूटा, पायलट की मौत"
एक टिप्पणी भेजें