Bareilly news: इंदिरा नगर वार्ड 23 में 24 घंटे पानी का रास्ता साफ—फ्री कनेक्शन, मीटर भी मुफ्त,
बरेली रूबरू बरेली। वार्ड संख्या 23 इंदिरा नगर में 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना को लेकर आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई
बैठक में निर्णय लिया गया कि अब तक जहां-जहां खुदाई हो चुकी है, वहीं तक कार्य सीमित रहेगा और आगे नई खुदाई तब तक नहीं होगी, जब तक पहले खोदे गए क्षेत्रों में प्रत्येक घर तक पानी के कनेक्शन नहीं दे दिए जाते। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि हर घर को पानी का कनेक्शन और मीटर पूरी तरह मुफ्त दिया जाएगा।
24 घंटे मिलेगा शुद्ध पानी:
इस योजना के तहत राजेंद्र नगर ए ब्लॉक में झूलेलाल पार्क और के सुपरमार्केट के पीछे स्थित पार्क में दो ट्यूबवेल लगभग तैयार हैं। दोनों की बोरिंग करीब 550 फीट गहरी है, जिससे मिलने वाला पानी इतना शुद्ध होगा कि लोगों को अब RO या एक्वागार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही टंकी और मोटर की आवश्यकता भी खत्म हो जाएगी।
नई तकनीक से तुरंत ठीक होगा लीकेज:
अब पानी की लाइन में कहीं भी लीकेज होने पर पूरी सप्लाई बंद नहीं होगी। कंप्यूटर मॉनिटरिंग सिस्टम से तुरंत लोकेशन पता चल जाएगी और केवल उसी पॉइंट को बंद कर मरम्मत की जाएगी, बाकी इलाकों में पानी की सप्लाई जारी रहेगी। इससे वार्ड 8, 23, 50 और 67 के लोगों को राहत मिलेगी।
देरी पर कंपनी पर लगेगी पेनल्टी:
यह परियोजना 30 अक्टूबर 2025 को शुरू हुई थी और जून 2026 तक पूरी होनी थी। लेकिन समय पर काम पूरा न होने पर जल निगम ने कंपनी पर 15 से 20 लाख रुपये तक की पेनल्टी लगाने का फैसला लिया है। साथ ही काम पूरा करने के लिए करीब 4 महीने का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
सड़क भी कंपनी ही ठीक करेगी:
जहां-जहां खुदाई की गई है, वहां सड़क की मरम्मत कंपनी अपने खर्च पर करेगी और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाएगा—चाहे वह सीसी रोड हो या हॉट मिक्स सड़क।
पार्षद को मिली निगरानी की शक्ति:
कार्य की पूरी मॉनिटरिंग जल निगम और नगर निगम के साथ क्षेत्रीय पार्षद सतीश मामा करेंगे। कंपनी को नियमित जानकारी देना अनिवार्य होगा। अगर जानकारी नहीं दी गई, तो पार्षद को काम रुकवाने का अधिकार भी होगा।
मीटिंग में मौजूद रहे
24 घंटे पानी उपलब्ध कराने के संदर्भ में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के विषय में जल निगम के असिस्टेंट इंजीनियर प्रदीप कुमार अवर अभियंता मोहम्मद एहसन कंपनी की ओर से सुरेश दलम नगर निगम के महाप्रबंधक जलकर मनोज कुमार आर्य सहायक अभियंता अजीत सिंह अवर अभियंता सुमित कुमार श्रीमती प्रियंका कटिहार क्षेत्रीय पार्षद सतीश चंद्र प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
स्थानीय निवासी श्री कृष्ण स्वरूप सक्सेना अनुज कुमार सक्सेना अमरीश कुमार शर्मा सोनू सिंह उर्फ कुशल पाल सिंह पवन अरोड़ा राजीव आनंद आदि के साथ पानी की लाइन डालने के संबंध में आए दिन आ रही कठिनाइयों को दूर करने और जनता को राहत प्रदान करने के संबंध में बैठक क्षेत्रीय पार्षद सतीश चंद्र मम्मा के निवास पर आयोजित की गई
अंत
में सौहार्दपूर्ण माहौल में बैठक का समापन किया गया और क्षेत्रीय पार्षद ने सभी का धन्यवाद किया।
0 Response to "Bareilly news: इंदिरा नगर वार्ड 23 में 24 घंटे पानी का रास्ता साफ—फ्री कनेक्शन, मीटर भी मुफ्त, "
एक टिप्पणी भेजें