-->
शहर में मिनी लॉकडाउन की उडी अफवाह

शहर में मिनी लॉकडाउन की उडी अफवाह

बरेली । गृह मंत्रालय की गाइडलाइन जारी होने के साथ ही बरेली में दोबारा लॉकडाउन लगने की अफवाह उड़ गई। लोगों ने रिश्तेदारों को फोन करने शुरू कर दिए। कुछ लोग खरीदारी के लिए दौड़ पड़े। अफवाह में शनिवार और रविवार की दोबारा बंदी से लेकर रात के कर्फ्यू के संदेश चलाए जाते रहे। देर शाम डीएम नितीश कुमार ने स्पष्ट करते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि बरेली में फिलहाल लॉकडाउन नहीं लगने जा रहा है। अगर राज्य सरकार की गाइडलाइन आती है तो निर्देश जारी किए जाएंगे।

गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से भीड़ पर काबू करने की हिदायत दी है। इसको लेकर एक गाइडलाइन भी जारी की गई है। इसके बाद बरेली में इंटरनेट मीडिया पर

लॉकडाउन लगने के मैसेज वायरल होने लगे। डीएम नितीश कुमार ने कहा कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइन में साफ कहा गया है कि केंद्र सरकार से सलाह के बिना राज्य लोकल लॉकडाउन नहीं लगा सकते हैं। राज्य अपने स्तर पर सिर्फ आयोजनों में आने वालों की संख्या को और कम कर सकते हैं। ऐसे में लॉकडाउन फिलहाल तो नहीं लगने जा रहा है।

देर शाम एसएसपी रोहित सिंह सजवाण की तरफ से भी अपील जारी की गई। उन्होंने लॉकडाउन लगने का खंडन करते हुए इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के लिए चेतावनी जारी की है। साफ कहा कि मिनी लॉकडाउन की बात महज अफवाह है। जो भी लोग अफवाह फैलाते हुए पकड़े जाएंगे। उनके खिलाफ एफआइआर भी दर्ज कराई जा सकती है।

0 Response to "शहर में मिनी लॉकडाउन की उडी अफवाह"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article