-->
बरेली की बनी पोशाक में सजे अयोध्या के रामलला, होली पर दिखा दिव्य स्वरूप

बरेली की बनी पोशाक में सजे अयोध्या के रामलला, होली पर दिखा दिव्य स्वरूप

रिपोर्ट गुरवचन 
बरेली रूबरू बरेली/अयोध्या। होली के पावन पर्व पर रामनगरी अयोध्या से एक खास और गर्व से भरी खबर सामने आई है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में विराजमान रामलला ने इस वर्ष होली के अवसर पर बरेली में तैयार की गई विशेष पोशाक धारण की। यह खबर सामने आते ही बरेली में खुशी की लहर दौड़ गई।

अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में विराजमान रामलला को होली के शुभ अवसर पर आकर्षक और पारंपरिक रंगों से सजी पोशाक पहनाई गई।


यह विशेष परिधान बरेली की प्रसिद्ध डिजाइनर श्रद्धा खंडेलवाल द्वारा तैयार किया गया था।
डिजाइनर श्रद्धा खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पोशाक को होली के रंगों और भक्तिभाव को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। 


पोशाक में हल्के गुलाबी, पीले रंगों का सुंदर समन्वय किया गया, जो होली के उत्साह और आध्यात्मिक आभा को दर्शाता है। 

परिधान में पारंपरिक कढ़ाई और बारीक हस्तकला का भी विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि रामलला की दिव्य छवि और भी आकर्षक दिखाई दे।

बताया जा रहा है कि इस पोशाक के निर्माण में उच्च गुणवत्ता वाले वस्त्र और पारंपरिक शिल्प तकनीकों का उपयोग किया गया। 

श्रद्धा खंडेलवाल ने इसे अपने लिए सौभाग्य और आशीर्वाद बताया। उन्होंने कहा कि रामलला के लिए वस्त्र तैयार करना उनके जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण है।

होली के दिन जब रामलला ने बरेली में बनी यह पोशाक धारण की, तो भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं ने रामलला के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए और रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

यह खबर बरेली के लिए भी गर्व का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरे शहर के लिए सम्मान की बात है कि रामलला ने होली जैसे महत्वपूर्ण पर्व पर बरेली की बनी पोशाक पहनी।
आस्था, कला और भक्ति के इस सुंदर संगम ने होली के पर्व को और भी खास बना दिया है।

0 Response to "बरेली की बनी पोशाक में सजे अयोध्या के रामलला, होली पर दिखा दिव्य स्वरूप"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article