कान्ति कपूर कॉलेज में वंदेमातरम प्रतियोगिता, रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप रहा प्रथम
बरेली रूबरू बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर कान्ति कपूर कालेज की छात्राओं की वन्देमातरम गायन प्रतियोगिता का आयोजन कुदेशिया फाटक स्थित विद्यालय प्रांगण में हुआ।
समूह गान में रानी लक्ष्मी बाई सीनियर ग्रुप की छात्राओं ने सबसे अच्छा वंदेमातरम प्रस्तुत करके प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया वहीं रानी आवतीं बाई ग्रुप की छात्राओं ने द्वितीय और सरोजनी नायडू ग्रुप की छात्राओं ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 से ज्यादा छात्राओं ने सामूहिक रूप से पूरा वंदेमातरम प्रस्तुत किया और समाज में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।
सभी विजयी प्रतियोगियों को मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, निर्णायक प्रो.अनिता जौहरी,डा. निशि जौहरी, डॉ.रश्मि जौहरी, मुक्ति सक्सेना ,महासचिव मुकेश सक्सेना,सुरेश बाबू मिश्रा और इंद्रदेव त्रिवेदी ने प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर पुरस्कृत किया।
अरुणा सिन्हा, प्रकाश चंद्र सक्सेना,मीरा मोहन, ,सुधीर मोहन,सुनील शर्मा, गंगा राम पाल,मंजू लता आदि लोग उपस्थित रहे। संजीव अग्रवाल,डा.निशी जौहरी ने शिक्षा में अनुकरणीय योगदान के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्या अर्चना गहलौत,डा.अनीता जौहरी ,डा.रश्मि जौहरी, भावना शर्मा और मुक्ति सक्सेना को चौदहवां स्व. राघव कांत जौहरी शिक्षा सम्मान प्रदान किया।सभी का आभार एवं मंच का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।
0 Response to "कान्ति कपूर कॉलेज में वंदेमातरम प्रतियोगिता, रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप रहा प्रथम"
एक टिप्पणी भेजें