रेलवे का अधिकारी खुलेआम ले रहा रिश्वत वीडियो हुआ वायरल
बरेली :के पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम ऑफिस के बराबर में सी बी जे मुख्य डिपो सामग्री के कार्यालय का वीडियो सामने आया है कि यहां का कर्मचारी खुलेआम रिश्वत मांग रहा है यहां के कर्मचारी को किसी का कोई डर नहीं है,
पूछा गया कि इसकी शिकायत किसी से क्यो नही करते तो ट्रक ड्रायवर ने कहा कि करवाई तो इन पर कोई होगी नही उल्टा हमे ही परेशान किया जाएगा हमारा काम धन्दा भी बंद हो जाएगा जिसकी वजह से गाड़ी मालिक भी हम पर नाराज होगा साहब आप ही बताएं हम क्या करें,
कर्मचारी खुलेआम दोनों हाथों से रिश्वत बटोर रहा हैं जब इसकी जानकारी और घटना की सत्यता जानने के लिए मीडिया ने कुछ वही मौके पर स्थित लोगों से संपर्क साधा तो एक ट्रक ड्राइवर ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर मीडिया को बताया कि साहब हम तो गरीब ट्रक ड्राइवर है साहब यहां मुख्य डिपो सामग्री अधीक्षक देवानंद जी 1500 रुपए पर गाड़ी हमसे वसूलते हैं अगर हम नहीं देते हैं तो हमारी गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया जाता है करें और हमें तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाता हैं
लगातार बेखौफ पूर्वोत्तर रेलवे कर्मी देवानंद अपने रसूख और पद का दुरुपयोग कर काफी समय से अवैध उगाही कर रहे हैं अब देखना यह है की इस भ्रष्ट कर्मचारी पर कब और क्या विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है
0 Response to "रेलवे का अधिकारी खुलेआम ले रहा रिश्वत वीडियो हुआ वायरल"
एक टिप्पणी भेजें