-->
कानून बनते ही लव जिहाद पर बरेली में पहली  F.I.R हुई दर्ज

कानून बनते ही लव जिहाद पर बरेली में पहली F.I.R हुई दर्ज


उत्तर प्रदेश: के बरेली के कस्बा देवरनिया मैं फिर आया लव जिहाद का मामला सामने
राजेश कुमार डीआईजी बरेली

एक साल पहले आरोपी लडक़ी को लेकर हो गया था फरार  देवरनिया थाने में दर्ज हुआ मुकदमा ।पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी ।आरोपी ने लड़की पर बनाया था धर्मांतरण का दबाब दरअसल बरेली के देवरनिया थाना क्षेत्र में लव जेहाद का मामला सामने आया है 
जिसमे गांव का दूसरे समुदाय का एक युवक एक साल पहले गांव की लड़की को लेकर फरार हो गया था जिसके बाद लड़की पर धर्म परिवर्तन का आरोपी दबाव बनाने लगा था । लड़की के धर्म परिवर्तन की सूचना जैसे ही लड़की के परिवार वालो को मिली तो लड़की के पिता के ओर देवरनिया थाने में आरोपी पर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया जिसके बाद देवरनिया थाने में लड़की की पिता के ओर से लव जेहाद का मुकदमा दर्ज करके आरोपी के तलाश में जुट गई हैं।
लड़की का पिता का कहना है कि आरोपी व उसकी लड़की एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे जिसके बाद आरोपी उनकी लड़की को एक साल पहले बहला फुसलाकर लेकर चला गया था ।लेकिन बीते दिनों में आरोपी उनकी लड़की पर जबरजस्ती से लड़की का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है ।युवती के पिता ने बताया कि जब आरोपी ने उसे धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया तो लड़की अपने घर वालो को पूरा मामला बताया कि अब वो आरोपी के साथ नही रहना चाहती है आरोपी दबंगई के बल पर उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता है ।
वही देवरनिया थाने में आरोपी के खिलाफ लव जेहाद का मुकदमा दर्ज होने बाद से फरार हो गया जिसकी तलाश में स्थानीय पुलिस जुट गई है


बरेली से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट

0 Response to "कानून बनते ही लव जिहाद पर बरेली में पहली F.I.R हुई दर्ज"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article