-->
ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई

ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई

बरेली: नवाबगंज में तेज गति से आ रही गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर पीछे बैठे एक किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। बाइक चला रहा उनका बेटा घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया।

समुहा गांव के मोहम्मद शफी अहमद (65) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। बुधवार रात वह नवाबगंज से बाइक से अपने बेटे जकी अहमद के साथ वापस अपने घर आ रहे थे। बाइक उनका बेटा जकी अहमद चला रहा था। लाईखेड़ा गांव के पास मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि, बाइक चला रहा उनका बेटा घायल हो गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया।




बरेली से शाहिद अंसारी की रिपोर्ट

0 Response to "ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे बाइक पर बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article