-->
मंगलवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। : सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि

मंगलवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। : सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि


बरेली: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। पहले वृद्धाश्रम में वस्त्र वितरण फिर वृद्धजनों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम में सम्पूर्ण वर्ष सेवा करने पर निर्भय सक्सेना,  मधुरिमा सक्सेना और राजेंद्र जी को माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  





इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि सेवा से जो आत्मसंतुष्टि मिलती है वह कोई और काम करने से नहीं मिलती। कार्यक्रम में संजय सक्सेना, आर. के .सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, इंदर देव त्रिवेदी, गोपाल अग्रवाल  सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। 




सायं काल निर्भय सक्सेना के निवास  पर हुई गोष्टि में सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, इंद्र देव त्रिवेदी जी, प्राचार्य डॉ सुरेश रस्तोगी, दिनेश पवन, वेदप्रकाश कातिब, हर्ष अग्रवाल ने अपने विचार रखे और काव्य पाठ किया। आभार श्रीमती मधुरिमा सक्सेना ने व्यक्त किया।

0 Response to "मंगलवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। : सेवा से मिलती है आत्मसंतुष्टि"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article