-->
कोविड अस्पताल में मरीजों के लिये बांटी आवश्यक वस्तुएं और मास्क

कोविड अस्पताल में मरीजों के लिये बांटी आवश्यक वस्तुएं और मास्क

 बरेली: मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में राम वाटिका रोड स्थित सरकारी कोविड अस्पताल के अति जरूरतमंद मरीजों और स्टाफ को  आवश्यक वस्तुयें और मास्क आदि बांटे गए । इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करने में जो आत्मसंतुष्टि मिलती है उसका कोई मोल नहीं होता है। मरीजों के लिये गर्म पानी की केटली, तौलिया, साबुन, पेस्ट, ब्रुश, मास्क आदि वितरित किये गए। इस अवसर पर हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डा. वागीश वैश्य, डॉ अजमेर सिंह ने क्लब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मानव सेवा क्लब ने अस्पताल में मरीजों की सहायता करके बहुत प्रशंसनीय कार्य किया है। कार्यक्रम में संयोजक ए. एस. अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, हर्ष अग्रवाल, संजीव सक्सेना, डा. अंजू सिंह, अंजना, मोहम्मद आसिफ , शिवा, प्रमोद, अनिल आदि लोग मौजूद रहे।

0 Response to "कोविड अस्पताल में मरीजों के लिये बांटी आवश्यक वस्तुएं और मास्क"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article