-->
ब्राह्मण निर्धन कन्या के विवाह पर शांति विद्यार्थी ट्रस्ट ने किया सहयोग

ब्राह्मण निर्धन कन्या के विवाह पर शांति विद्यार्थी ट्रस्ट ने किया सहयोग

बरेली: स्वतंत्रता सेनानी शांति शरण विद्यार्थी स्मारक ट्रस्ट द्वारा एक निर्धन ब्राह्मण कन्या के विवाह पर आवश्यक सामान भेंट कर सहायता प्रदान की गई।ट्रस्ट के संस्थापक महासचिव सीए राजेन् विद्यार्थी ने बताया कि साक्षी की माँ विगत 23 वर्षों से खाना बनाने का कार्य करती हैं । उनकी बिटिया ने इंटरमीडिएट तक पढ़ाई कर पार्लर तथा कुकिंग में विशेषज्ञता प्राप्त की है । अब उसका विवाह लखनऊ में रेलवे में कार्यरत रवि कुमार के साथ हो रहा है। ट्रस्ट के माध्यम से गद्दों का जोड़ा, रज़ाई, चादर, तकिया, सूटकेस, एल ई डी टीवी, स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का सेट, कैसरोल सेट, प्रेस, पर्स , दो जोड़ी सेट आभूषण, पाँच साड़ियाँ तथा पंद्रह हज़ार रूपये नक़द की सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर शालिनी विद्यार्थी, मितुल विद्यार्थी, रश्मि विद्यार्थी, मोहन गुप्ता, अंजू गुप्ता, संदीप जैन, क्षमा जैन , सीमा रेक्रीवाल, अंजलि शर्मा, महेश चंद्र गुप्ता, आशीष सक्सेना, राजेश विद्यार्थी, राकेश विद्यार्थी, शैलजा विद्यार्थी तथा मुरारी का विशेष सहयोग रहा।

0 Response to "ब्राह्मण निर्धन कन्या के विवाह पर शांति विद्यार्थी ट्रस्ट ने किया सहयोग "

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article