बड़ी-बड़ी बातें मारने पर नहीं उतरे खरे झूठे वादे करने का लगाया ढेर- अपनी बदहाली पर आंसू बहाती बहेड़ी नगर की सड़कें
बहेड़ी। नगर पालिका का दावा है कि स्वच्छ और आदर्श नगर पालिका है। बहेड़ी लेकिन नगर पालिका परिषद की पोल खोलती हैं यह सड़कें नगर को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क लोदीपुर चौराहे के पास जो कई महीनों से उखड़ी पड़ी है। नगर पालिका प्रशासन का कोई ज़िम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी के पास इतना समय नही है कि इन सड़कों का हाल भी देख ले।
रोज़ राहगीर और बाइक सवार इस सड़क से गुजरते हैं उनके लिए यहां से निकलना कितना मुश्किल है। आप देख कर अंदाज़ा लगा सकते हैं बाइक सवार तो रोज़ यहां गिरते हैं और अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
कई बार पालिका प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया। लेकिन कोई फायदा नहीं अधिकारियों ने अपनी आंखें ही बंद कर रखी हैं। नगर वासियो का कहना है कि कई महीनों से यह सड़क ऐसे ही पड़ी है मगर नगर पालिका के अधिकारी इसको देख कर नज़र अंदाज़ कर देते हैं।
वहीं यूनियन रोड से सम्राट टॉकीज तक की रोड भी टूटने से आवागमन में नगर वासियो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर की नालियां न जाने कब से गंदगी के कारण चोक पड़ी हैं। जिनकी महीनों से सफाई नहीं हुई है।
नालियों का पानी सड़क पर चलता है। सफाई कर्मियों की इस लापरवाही का नतीजा मोहल्ले के निवासियों को भुगतना पड़ता है और कई तरह की परेशानियों से गुजरना पड़ता है।
0 Response to "बड़ी-बड़ी बातें मारने पर नहीं उतरे खरे झूठे वादे करने का लगाया ढेर- अपनी बदहाली पर आंसू बहाती बहेड़ी नगर की सड़कें"
एक टिप्पणी भेजें