-->
काव्य एवं संगीत संध्या का आयोजन                           अति जरूरतमंद लोगों को बांटे गद्दे, कंबल और जरूरत का सामान

काव्य एवं संगीत संध्या का आयोजन अति जरूरतमंद लोगों को बांटे गद्दे, कंबल और जरूरत का सामान

बरेली। मानव सेवा क्लब ने समाज के अति जरूरतमंद अनेक लोगों को गद्दे, कम्बल और रोज़मर्रा का जरूरी खाने की वस्तुएं बांटी जो उसकी गृहस्थी चलाने के लिये उपयोगी होंगी। सामान बांटते वक्त क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंदों की जरूरतें पूरी करना भी सेवा है। प्रो.राजेन भारती ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में मानव सेवा क्लब ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है। सेवा के कार्य के बाद काव्य और संगीत संध्या हुई जिसकी अध्यक्षता शिक्षविद प्रो. एन. एल. शर्मा ने की। संचालन कवि रोहित राकेश ने किया। कवि इन्द्र देव त्रिवेदी ने अपनी कविता सुनाकर सभी श्रोताओं से वाहवाही लूटी। अजय चौहान, मधु वर्मा, राजेश्वरी अत्रि, मुकेश सक्सेना, विशाल जौहरी, राजेश सक्सेना, शकुन सक्सेना ने अपने सुरीले सुर से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। वहीं कल्पना सक्सेना, शोभा सक्सेना, निधि और मधुरिमा सक्सेना, रुचि मलिक, मीना अग्रवाल, अविनाश ने  अपनी सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। संस्थापक अध्यक्ष ए. पी. गुप्ता, अभय भटनागर, निर्भय सक्सेना, नरेश मलिक, ए. एस. अग्रवाल, सत्येंद्र सक्सेना, अनिल सक्सेना, कमल भारती की विशेष उपस्थिति रही। सभी का आभार क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

0 Response to "काव्य एवं संगीत संध्या का आयोजन अति जरूरतमंद लोगों को बांटे गद्दे, कंबल और जरूरत का सामान"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article