-->
मानव सेवा क्लब ने कोरोना वैक्सिनेशन कराने वाले डॉक्टर सदस्यों को किया सम्मानित

मानव सेवा क्लब ने कोरोना वैक्सिनेशन कराने वाले डॉक्टर सदस्यों को किया सम्मानित

बरेली। मानव सेवा क्लब ने कोरोना वैक्सिनेशन जागरूकता अभियान के अंतर्गत कोरोना 


वैक्सिनेशन करवाने वाले डॉक्टर सदस्यों को सम्मानित किया। वैक्सिनेशन कराने वाले लोगों ने बताया कि उनके वैक्सीन लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई न ही कोई शरीर पर दुष्प्रभाव दिखाई दिया। क्लब के सदस्य डा. अतुल वर्मा, 



डा. अजय गुप्ता, डा. प्रतिमा गुप्ता, डा. अनिमेष, डा. रचना सक्सेना और मधु वर्मा ने वैक्सीन लगवाई है उनका कहना है कि बारी आने पर सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने बताया कि यह पूरी तरह से सुरक्षित है। क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, महासचिव अभय सिंह भटनागर,  निर्भय सक्सेना, मीरा मोहन, सुधीर मोहन और मोहित सक्सेना ने सभी वैक्सिनेशन करवाने वाले लोगों को हार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार निर्भय सक्सेना ने व्यक्त किया।

0 Response to "मानव सेवा क्लब ने कोरोना वैक्सिनेशन कराने वाले डॉक्टर सदस्यों को किया सम्मानित"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article