-->
वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ बांटी होली की खुशियां

वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ बांटी होली की खुशियां


बरेली। मानव सेवा क्लब द्वारा आज शनिवार को आलमगीरी गंज स्थित काशी वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ होली का पर्व बड़े उमंग और उत्साह के साथ मनाया उन्हें गुलाल लगाकर ससम्मान टोपी और हार पहनाया। गुझिया, मिठाई फल का वितरण किया। कार्यक्रम में बाल रोग विशेषज्ञ और क्लब के वरिष्ठ सदस्य डा. एम.एम.अग्रवाल ने कहा कि वृद्धजनों के साथ होली मनाने में ऐसा आनंद आया जैसे अपने माता-पिता के साथ त्यौहार मनाने में आता है। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, रश्मि उपाध्याय, वेदप्रकाश सक्सेना और प्रमिला सक्सेना ने विशेष सहयोग किया।



विज्ञापन

0 Response to "वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ बांटी होली की खुशियां"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article